
मई-जून की गर्मी के आगे कूलर-एसी भी फेल हो जाते हैं, इस दौरान किचन में खाना बनाना आसान नहीं है। आप भी इस मौसम में हर किसी की डिमांड पूरी कर थक चुकी हैं तो क्यों न कुछ ऐसा बनाया जाए जो 10-15 मिनट में बन भी जाए और हर नाश्ते से लंच और डिनर तक सर्व किया जा सके। गर्मियों में दही खाने के फायदे आप जानती ही होंगी। ये शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ लंबे वक्त तक पेट भरा रहता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं, 4 दही डिशेज जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
गर्मी से राहत और स्वाद देने के लिए दही प्याज रायता से बढ़िया कुछ नहीं है। एक कटोरी दही में कटा हुआ प्याज और मिर्च कांटे। अब सरसों का तले, राई, करी पत्ता और हींग का तड़का दें, इससे स्वाद दोगुना हो जाता है। चावल, रोटी और पराठे संग सर्व कर सकती हैं।
झटपट बनने वाली दही तड़का डिश बीते कुछ सालों में बहुत पॉपुलर हुआ है। इतना ही नहीं यह बॉलीवुड सेलेब्स की भी फेवरेट डिश है। इसे बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा सा ऑयल लेकर प्याज और मिर्च हल्की ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। दूसरे बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें, जब तक ये थिक न हो जाए। अब इसे पैन में डालकर फ्राई कर लें। यह रोटी-चावल के साथ गजब का टेस्ट देने के साथ बहुत ही जल्द तैयार हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Lauki Dessert Recipe: ₹10 की लौकी से बनाएं शाही मिठाई, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाट जाएंगे सभी
दही से बनने वाली यह डिश नेपाल में प्रसिद्ध है। इसे बनाने के लिए आलू का इस्तेमाल होता है। सबसे पहले एक कटोरे में 3-4 चार उबले हुए आलू को मिस लें, साथ में हरी धनिया मिर्च डालें। मसालों के तौर पर हल्दी, लाल मिर्च का यूज करें। अब दही डालकर नींबू का रस और नमक मिलाएं। आखिर में सरसों का तेल विद मेथी तड़का दें। यह पराठा-चावल दोनों के साथ सर्व किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Mothers Day Cake Ideas: मदर्स डे को बनाएं और भी खास, घर पर तैयार करें ये 4 क्यूट केक डिजाइन
यूपी-बिहार में दही आलू की सब्जी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में फेंटे हुए दही के साथ हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाएं। इससे सब्जी बनाते वक्त सब्जी नहीं फटेगी। अब एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें, उसमें जीरा-हींग डालें। हरी-मिर्च अदरक डालकर भून लें। अब कटे हुए आलू डालकर 2-3 मिनट तक फ्राई करें। अब हल्की आंच में दही क धीरे-धीरे डालकर चलाते रहे, इससे दही फटकर अलग न होगा। तब तक चलाते रहे जब तक उबाल न जाए। इसे 5-6 पकने दें, जब दही गाढ़ा हो जाए आखिर में नमक और कसूरी मेथी डालकर सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.