MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Lauki Dessert Recipe: ₹10 की लौकी से बनाएं शाही मिठाई, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाट जाएंगे सभी

Lauki Dessert Recipe: ₹10 की लौकी से बनाएं शाही मिठाई, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाट जाएंगे सभी

Lauki Barfi Recipe: लौकी का नाम सुनते ही अक्सर लोग मुंह बना लेते हैं और इसे खाना पसंद नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ₹10 की साधारण लौकी से आप बेहद स्वादिष्ट और शाही मिठाई बना सकते हैं? इसे देखकर बच्चे भी खाने के लिए दौड़े चले आएंगे।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : May 08 2026, 10:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
लौकी की शाही मिठाई बनाने की सामग्री
Image Credit : Chat GPT

लौकी की शाही मिठाई बनाने की सामग्री

1 छोटी लौकी

1/2 लीटर फुल फैट दूध

3-4 चम्मच चीनी

2 चम्मच घी

1/2 कप मावा, मिल्क पाउडर या कंडेंस्ड मिल्क

1/2 चम्मच इलायची पाउडर

थोड़ा केसर

काजू, बादाम और पिस्ता

25
कैसे बनाएं लौकी की शाही मिठाई
Image Credit : Chat GPT

कैसे बनाएं लौकी की शाही मिठाई

लौकी की शाही मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें। अगर उसमें ज्यादा बीज हों, तो बीज वाला हिस्सा हटा दें। अब इसे हाथों से हल्का निचोड़ लें, ताकि इसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाए और आपको सूखी लौकी मिल सके।

और पढे़ं- लौकी को देख अब कोई नहीं बनाएगा मुंह, बनाएं ये पांच डिलीशियस डिश

35
घी में भूनें लौकी और पकाएं
Image Credit : Chat GPT

घी में भूनें लौकी और पकाएं

अब एक बड़े पैन में घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 5 से 7 मिनट तक भूनें। इससे लौकी की कच्ची खुशबू खत्म हो जाएगी और उसका एक्स्ट्रा पानी भी सूख जाएगा। अब लौकी में फुल फैट दूध डालें और मीडियम फ्लेम पर धीरे-धीरे पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें, जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए और लौकी पूरी तरह नरम न पड़ जाए।

45
मिठास और रिचनेस जोड़ें
Image Credit : Chat GPT

मिठास और रिचनेस जोड़ें

अब लौकी और दूध के मिश्रण में चीनी डालें। इसे और रिच बनाने के लिए मावा, मिल्क पाउडर या कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। मिश्रण को लगातार चलाते रहें, जब तक यह हलवे जैसा गाढ़ा न हो जाए। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो गैस धीमी कर दें।

55
फ्लेवर और ड्राई फ्रूट्स डालें
Image Credit : Chat GPT

फ्लेवर और ड्राई फ्रूट्स डालें

लौकी की मिठाई का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची पाउडर, केसर और काजू, बादाम, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स डालें। ऊपर से सिल्वर वर्क लगाएं। पिस्ता और बादाम से गार्निश करें। इसे छोटे छोटे मोल्ड्स में सेट करके बर्फी बनाएं, ठंडा करके सर्व करें। यह मिठाई स्वाद में इतनी रिच और शाही लगेगी कि कोई पहचान नहीं पाएगा कि यह साधारण लौकी से बनी है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खाना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mothers Day Cake Ideas: मदर्स डे को बनाएं और भी खास, घर पर तैयार करें ये 4 क्यूट केक डिजाइन
Recommended image2
Tomato Storage Tips: कीमत बढ़ने से पहले भर लें स्टॉक! अपनाएं टमाटर स्टोर करने के ये 4 देसी जुगाड़
Recommended image3
बिना फ्रिज के भी हफ्ते भर फ्रेश रहेंगे टमाटर, जानें गर्मी में स्टोर करने का सही तरीका
Recommended image4
Homemade Butter Recipe: दही से बनाएं ताजा सफेद मक्खन, हफ्तों की मलाई का झंझट खत्म
Recommended image5
Coriander Store Hacks: धनिया नहीं सड़ेगा, अपनाएं 6 कमाल स्टोर हैक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved