Summer Digestion Sharbat: रोम-रोम में ठंडक, गर्मी के लिए खट्टा-मीठा शरबत

Published : May 28, 2026, 12:00 PM IST
summer digestion sharbat homemade saunf sharbat recipe cool tasty drink

सार

Sharbat For Summer: तपती गर्मी में कौन सा पेय पदार्थ कराएगा सबसे ज्यादा ठंडक का अहसास? गर्मी से बचने और डाइजेशन दुरुस्त रखने के उपाय कौन से हैं? कौन सी देसी ड्रिंक्स लू के थपेड़ों से बचने में सबसे ज्यादा मदद करेगी? 

Best Digestion Sharbat For Summer: गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि हर कोई परेशान है और इससे बचने के उपाय ढूंढ रहा है। घर पर रहने वाले या फिर ऑफिस या बाहर घूमने वालों की गर्मी में सबसे पहली प्रायोरिटी यही होती है कि कैसे वो अपने आप को गर्मी से बचाएं और क्या उपाय करें। वैसे, तो गर्मी से बचने के लिए बाजार में कई तरह कोल्ड ड्रिंक्स मिल रहे हैं, लेकिन ये बस थोड़ी देर के लिए ही गर्मी से छुटकारा दिला पाते है। लंबे समय तक गर्मी से राहत पाने के लिए एक देसी इलाज है, जिसे आप घर मिनटों में तैयार कर ठंडप पा सकते हैं। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…

गर्मी और डाइजेशन के लिए बेस्ट है ये शरबत

गर्मी और लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान और बेहाल है। तपती गर्मी की पसीना बह जाने की वजह से बॉडी का एनर्जी लेवल भी कम होता जा रहा है। ऐसे में आपको एक देसी इलाज बता रहे हैं, जिससे आपका रोम-रोम ठंडा हो जाएगा और लंबे समय तक आपको गर्मी से राहत भी मिलेगी। ये एक ऐसा शरबत है, जिसे घर पर आसानी से मिनटों में बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं ये शरबत डाइजेशन के लिए भी रामबाण है। आपको बता दें कि ये सौंफ से बना शरबत है। आइए, जानते हैं इनके बनाने की विधि क्या है...

ये भी पढ़ें.. Chatpata Thanda Sharbat: भीषण गर्मी में तन-बदन को दें शिमला जैसी ठंडक, घर पर बनाएं ये चटपटा शरबत

सौंफ का शरबत बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी

गर्मियों का मौसम हो और हाथ में ठंडा सौंफ का शरबत न हो तो मजा नहीं आएगा। ये न केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि डाइजेशन के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है। जानते है इसे बनाने में क्या-क्या चीजें चाहिए होती हैं...

- सौंफ (मोटी वाली)- 1 कप (लगभग 100 ग्राम)

- मिश्री या चीनी -2 कप (मिश्री ज्यादा ठंडी होती है)

- इलायची- 8 या 10

- काला नमक - 1 बड़ा चम्मच

- काली मिर्च - आधा छोटा चम्मच

- पानी- भिगोने और पीसने के लिए

- बर्फ के टुकड़े- जरूरत के हिसाब से

कैसे बनाए सौंफ का शरबत

सबसे पहले आप सौंफ को अच्छे से धो लें ताकि इसमें लगी धूल साफ हो जाए। फिर इसे 2 कप पानी में कम से कम 3 से 4 घंटे भिगोकर रखे। अगर आपके पास समय है तो रात भर भी इसे भिगोकर रखा जा सकता है। इसके बाद भीगी हुई सौंफ को उसी पानी के साथ मिक्सर में डालें। इसमें इलायची और काली मिर्च भी डाल दें। इसे तब तक पीसें जब तक कि एकदम बारीक पेस्ट की तरह न हो जाए। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे बारीक छलनी या सूती कपड़े में अच्छी तरह छान लें। छानने के बाद जो मोटा हिस्सा बच जाए, उसमें दोबारा थोड़ा पानी डालकर फिर से मिक्सर में पीस लें और छान लें। पेस्ट बनने के बाद एक कड़ाही या पतीले में मिश्री या चीनी और 1 कप पानी डालें। इसे कम आंच पर गरम करें। जब मिश्री या चीनी घुल जाए तो इसमें सौंफ वाला पानी डाल दें। इस पूरे पेस्ट को करीब 10-12 मिनट तक कम आंच में गैस पर पकाएं। पकने के बाद इसमें सबसे आखिरी में काला नमक डाल दें और अच्छे से मिला लें। तैयार शरबत को ठंडा होने के बाद इसे कांच की साफ बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। ये 2 महीने तक खराब नहीं होगा और आप पूरी गर्मी आराम से ये शरबत पीकर गर्मी से राहत पा सकेंगे।

ये भी पढ़ें.. Sugar Cravings का इंस्टेंट इलाज, किचन में रखी चीजों से बनाए 2 रेसिपी

इसे सर्व करने का तरीका

सौंफ का शरबत जब भी किसी को सर्व करना तो एक गिलास में 2-3 चम्मच तैयार सौंफ का शरबत डालें। इसमें ठंडा पानी और ढेर सारी बर्फ डालें। अगर आपको नींबू पसंद है तो आप इसमें आधा नींबू का रस और ताजे पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं। फिर इसे अच्छे मिलकर सर्व करें।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Moong Dal Halwa Tips: न चिपकेगा, न कच्चा लगेगा! मूंग दाल हलवा बनाने की 4 सीक्रेट ट्रिक्स
स्कूल टिफिन मिनटों में होगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये मिनी उत्तपम रेसिपी