Thanda Chatpata Sharbat: भीषण गर्मी में ऐसा कौन सा पेय पदार्थ लें, जिससे राहत मिल सके? गर्मी से बचने के उपाय कौन से हैं और कौन सी देसी ड्रिंक्स पी जा सकती है? लू के थपेड़ों से बचने का सबसे सरल उपाय क्या है?

Chatpata Thanda Sharbat Benefits: मई का महीना सबसे ज्यादा तप रहा है। घर में रहने वाले हो या घूमने या ऑफिस जाने वाले.. हर किसी की हालत खस्ता है। इससे बचने और राहत पाने के लोग कई तरह के नुस्खे आजमा रहे है। कोई शिंकजी, नींबू पानी, लस्सी या फिर कोल्ड ड्रिंक्स तक पीकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इन सबके बीच एक ऐसा देसी नुस्खा भी है, जिसे पीते ही शिमला जैसी ठंडक मिल जाएगी। क्या आप जानना चाहते हैं इसके बारे में तो नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चटपटा शरबत देगा एसी जैसी राहत

मई की गर्मी से बेहाल हर कोई बस ठंडक चाहता है। हीटवेव की वजह से बॉडी का एनर्जी लेवल भी डाउन हो रहा है। वैसे तो मार्केट में कई तरह के ड्रिंक्स अवेलेबल है, जिन्हें पीकर गर्मी भगाई जा सकती है, लेकिन ये पेय पदार्थ महंगे और केमिकल मिले हुए होते है। ऐसे में आप घर बैठे ही एक पुराना नुस्खा आजमा सकते हैं, जो आपको मिनटों में गर्मी से राहत देगा। बता दें कि आप भुने चने और जौ से बने शरबत को पीकर एसी जैसी ठंडक फील कर सकेंगे। इससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सकेगा और गर्मी में भी एनर्जी लेवल बना रहेगा। आइए, जानते हैं कि आखिर जौ और चने से ये चटपटा शरबत बनाया कैसे जाता हैं...

ये भी पढ़ें.. Retro Rings Trend: रेट्रो रिंग्स से हाथ दिखेंगे रॉयल+क्लासी, चुनें ये 5 नई ट्रेंडी डिजाइन्स

जौ का शरबत बनाने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत

जौ का चटपटा शरबत बनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत पड़ेगी, उनके बारे में आपको नीचे डिटेल में बता रहे हैं। शरबत बनाने से पहले ये सारी सामग्री आप अपने पास रखे...

- भुने जौ और चने का आटा- 4 बड़े चम्मच

- ठंडा पानी- 2 ग्लास

- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

- बारीक कटा प्याज- 1 चम्मच

- बारीक कटा हरा धनिया-पुदीना- 1 चम्मच

- बारीक कटी हरी मिर्च- एक चुटकी

- भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच

- काला नमक- आधा छोटा चम्मच

- सफेद नमक- स्वादानुसार

- बर्फ के टुकड़े- जरूरत के हिसाब से

कैसे बनाएं जौ का शरबत

जौ का चटपटा शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में 4 चम्मच भुने जौ और चने का आटा डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर इसे चम्मस से अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रहे ये पेस्ट एकदम महीन होना चाहिए, इसमें दाने नहीं रहना चाहिए। जब पेस्ट अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें जग में बचा पूरा पानी डाल दें। फिर इसमें काला-सफेद नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आखिरी में बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, पुदीना और हरा धनिया डाले। इसे ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के टुकड़े डाले। आपका शरबत रेडी और अब आप इसे गिलास में डालकर सर्व कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें.. Indoor Plant Home Cooling: कम मेंटेनेंस में दोगुनी ठंडक! नेचुरल होम कूलिंग देगा ये सस्ता प्लांट