भाई की खुशी बढ़ जाएगी दोगुनी, 10 मिनट में तैयार करें इंस्टेंट स्वीट डिश

Published : Jul 30, 2025, 02:15 PM ISTUpdated : Jul 30, 2025, 02:16 PM IST
Sweet Dish Recipe for Rakshabandhan

सार

Rakhi Sweet Dish Recipe: रक्षाबंधन या किसी भी खास मौके पर 10 से 20 मिनट में बनाएं इंस्टेंट स्वीट डिश। ब्रेड रसमलाई और कोल्ड डेजर्ट की आसान रेसिपी से घर पर ही स्वादिष्ट मिठाई तैयार करें। 

फूड डेस्क: बाजार की मिठाइयों में मिलावट के चलते बीमारी का खतरा बढ़ जाता है इसलिए रक्षाबंधन में घर पर ही स्वीट डिश तैयार करें। आपको स्वीट डिश बनाने में घंटों नहीं लगेंगे। जानिए कैसे 10 से 20 मिनट में इंस्टेंट स्वीट डिश तैयार की जा सकती है।

10 मिनट में बिना गैस जलाए बनाएं ब्रेड रसमलाई 

  • दूध - 1/2 कप (6 बड़े चम्मच)
  • पाउडर चीनी - 3 बड़े चम्मच
  • दूध पाउडर - 4 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • केसर दूध
  • कटे हुए बादाम
  • कटे हुए काजू
  • कटे हुए पिस्ते
  • दूध क्रीम - 2 बड़े चम्मच
  • सैंडविच ब्रेडक्रंब -4

ब्रेड रसमलाई बनाने की विधि

  1. ब्रेड रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गर्म किया हुआ दूध डालें। दूध रूम टेंपरेचर में होना चाहिए।
  2.  उपरोक्त दी गई मात्रा में चीनी मिलाएं। चीनी को अच्छी तरीके से मिक्स करने के बाद मिल्क पाउडर डालकर मिलाएं। जब शक्कर और मिल्क पाउडर मिक्स हो जाए तो दूध में भीगे हुए केसर को मिक्स करें। ऐसा करने से दूध का रंग हल्का पीला हो जाएगा और रसमलाई का टेस्ट भी बढ़ जाएगा।
  3. आप ब्रेड रसमलाई का स्वाद बढ़ाने के लिए चुटकी भर इलायची पाउडर भी डाल सकती हैं। इसके बाद कटे हुए नट्स मिलाएं। 
  4. अब ब्रेड प्रिपेयर करने के लिए सबसे पहले ब्रेड के कोनों को चाकू की मदद से हटा लें। अब ब्रेड में आपको एक क्रीमी लेयर लगानी है। 
  5. क्रीमी लेयर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कुछ मात्रा में दूध लें और उसमें मिल्क क्रीम, दूध पाउडर मिलाएं। हल्की शक्कर भी मिला लें। अब क्रीमी मिक्सचर को ब्रेड के ऊपर स्प्रेड करके ऊपर से दूसरी ब्रेड चिपकाएं। फिर मनपसंद शेप में काट लें। जब भी स्वीट सर्व करनी हो, ब्रेड के ऊपर तुरंत केसर वाला दूध डालकर सर्व करें। 

कोल्ड डेजर्ट रेसिपी

  • चीनी - 1/4 कप
  • पानी - 1/2 गिलास
  • रस्क बेस - 8 पीस
  • चीनी - 1/3 कप
  • सूखे मेवे - 1/4 कप
  • मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
  • दूध - 1/2 कप
  • व्हिप क्रीम
  • वनीला एसेंस
  • टूटी-फ्रूटी
  1. आप टोस्ट या रस्क से भी 20 मिनट में स्वादिष्ट स्वीट डिश बना सकती हैं। सबसे पहले रस्क को शक्कर वाली चाशनी में डिप करके एक थाली में अलग से निकाल कर रख लें। ध्यान रखें की चाशनी हल्की गर्म होनी चाहिए।
  2. अब इसके बाद एक पैन में शक्कर डालें और उसे कैरेमलाइज करें। इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा ऐड कर दें ताकि टेक्सचर अच्छा हो जाए। कैरेमलाइज शुगर को ड्राई फ्रूट्स जैसे कि बादाम, काजू आदि के ऊपर डालें। कुछ ही मिनट बाद यह चिक्की जैसा रूप ले लेगा।
  3. अब बची हुई कैरेमलाज चीनी को व्हिप क्रीम में डालकर मिक्स करें। क्रीम को चाशनी वाले टोस्ट के ऊपर डालें और साथ ही चिक्की को क्रश करके सजा लें।

और पढ़ें: पैक्ड फूड के रंगों में छिपा गहरा राज, 5 निशान में आखिरी वाला तो सबसे खतरनाक

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी
Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी