खजूर की मिलावट और एक्सपायरी कैसे चेक करें? रमजान में ये ट्रिक आएगी काम

Published : Feb 27, 2026, 06:50 PM IST
Ramadan food safety tips

सार

Ramadan Food Safety Tips: रमजान में खजूर खरीदते समय मिलावट और एक्सपायरी जरूर जांचें। रंग, गंध, चिपचिपाहट, सफेद परत और पैकेजिंग देखकर असली व ताज़ा खजूर पहचानें। इन आसान ट्रिक्स से इफ्तार के लिए शुद्ध और हेल्दी खजूर चुनें।

How to check fake dates: रमजान के महीने में रोजा खोलने के लिए खजूर सबसे पहले खाया जाता है। बाजार में इसकी डिमांड बढ़ते ही मिलावटी या पुराना स्टॉक भी बिकने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि खजूर खरीदते समय उसकी क्वालिटी, ताजगी और एक्सपायरी सही से जांची जाए। कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप मिलावट और खराब खजूर से बच सकते हैं।

रंग और चमक से पहचानें असली खजूर

ताजा और अच्छी क्वालिटी का खजूर हल्का भूरा या डार्क ब्राउन होता है। अगर खजूर बहुत ज्यादा चमकदार दिख रहा है, तो हो सकता है उस पर ग्लूकोज या शुगर सिरप की परत चढ़ाई गई हो। जरूरत से ज्यादा चमक मिलावट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Gujiya Recipe Without Breaking: तेल में जाते ही क्यों फूट जाती है गुजिया? मोयन और गूंथने की ये 4 गलतियां बिगाड़ देती हैं पूरा शेप!

हाथ से दबाकर देखें

खजूर को हल्के से दबाएं, ताजा खजूर नरम और हल्का सॉफ्ट होता है। अगर वह बहुत ज्यादा सख्त है तो पुराना हो सकता है, और अगर बहुत ज्यादा चिपचिपा या पेस्ट जैसा हो तो खराब या सड़ा हुआ हो सकता है।

सफेद परत को नजरअंदाज न करें

कभी-कभी खजूर पर सफेद पाउडर जैसी परत दिखती है। यह दो तरह की हो सकती है एक नेशुगर क्रिस्टल और दूसरी फफूंदी। अगर परत पाउडर जैसी सूखी है और गंध नहीं है, तो यह सामान्य है। लेकिन बदबू या चिपचिपाहट हो तो उसे न खरीदें।

गंध से पहचानें एक्सपायरी

ताजा खजूर में हल्की मीठी खुशबू होती है। अगर उसमें खट्टी या बासी गंध आए, तो वह खराब हो चुका है। खरीदते समय पैकेट खोलकर या सूंघकर जरूर जांच लें।

पैकिंग और एक्सपायरी डेट देखें

हमेशा पैक्ड खजूर खरीदते समय मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। खुले खजूर लेते समय भरोसेमंद दुकानदार से ही लें और ज्यादा पुराना स्टॉक न खरीदें।

इसे भी पढ़ें- गुब्बारे जैसे फूले-फूले मालपुआ बनाने की सीक्रेट ट्रिक! होली पर हर कोई पूछेगा रेसिपी

पानी में डालकर टेस्ट करें

अगर शक हो तो एक खजूर को पानी में डालें। अगर बहुत ज्यादा रंग छोड़ता है या ऊपर तैरता है, तो उसमें मिलावट हो सकती है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

4 आसान स्टेप में बनाएं करी पत्ते की हेल्दी चटनी, स्वाद के साथ मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी वेजिटेबल सूप, जानिए बनाने का आसान तरीका