Cooking Tips: पकाते समय नहीं बदलेगा हरी सब्जियों का रंग, बस कर लें ये 5 काम

Published : Jun 19, 2025, 02:44 PM IST
cooking tips and tricks

सार

Cooking Tips: सब्जियों का रंग पकाते समय फीका न पड़े और पोषक तत्व भी बरकरार रहें, इसके लिए अपनाएं आसान टिप्स। जानें सब्जी का रंग और स्वाद बनाए रखने के घरेलू उपाय।

भारतीय रसोई में शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जब सब्जी ना बनती है। हरी सब्जियों से लेकर आलू तक का रंग पकाने के बाद बदल जाता है। कई लोग मानते हैं। ये तेल-मसालों की वजह से होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, सब्जियों में क्लोरोफिल मौजूद होता है। जिस वजह से ये रंगीन दिखती है। वहीं, इसमें मौजूद अणु गर्मी और pH में बदलाव के प्रति संवेदनशील होते हैं। जिस वजह से सब्जियों को पकाने पर रंग फीका हो जाता है। इसे ज्यादा गरम किया जाए तो सारे पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं।

सब्जी का रंग बदलने से कैसे बचाएं ?

1) बेकिंग सोडा डालें

पकाते समय पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालने से सब्जियों का रंग बना रहता है। यह क्लोरोफिल को फियोफाइटिन में बदलने से रोकता है। ध्यान रहे कि ज्यादा बेकिंग सोडा न डालें, इससे स्वाद बदल सकता है।

2) समय कम रखें

सब्जियों को ज्यादा देर तक नहीं पकाना चाहिए। कम आंच पर जल्दी पकाना बेहतर है। इससे रंग और पोषक तत्व दोनों बरकरार रहते हैं। ज्यादा देर पकाने से पोषक नष्ट होने के साथ स्वाद भी चला जाता है।

ये भी पढ़ें-  Easy Soya Chaap Recipe: घर पर 3 इनग्रेडिएंट से बना लें बाजार से ज्यादा हेल्दी और टेस्टी सोया चाप

3) नमक वाला पानी इस्तेमाल करें

सब्जी पकाते समय उसमें थोड़ा नमक डालें। यह रंग फीका पड़ने से रोकता है और स्वाद भी बढ़ाता है। आप हर रोज सब्जी बनाने के लिए इस ट्रिक का इस्तेमाल कर हेल्दी हैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

4) खट्टी चीजे न डालें

नींबू का रस, सिरका, टमाटर जैसी खट्टी चीजे पकाते समय न डालें। ये सब्जी का रंग बदल देती हैं। सब्जी को नेचुरल तरीके से पकाएं। तभी उसके पोषक तत्व मिल पाएंगे।

5) ढककर पकाएं

पकाते समय सब्जी को ढकना न भूलें। खुला पकाने से रंग बदल सकता है। इसलिए हमेशा ढककर पकाएं।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी