
How To Peel Garlic Easily: सब्जी भाजी या पिज़्ज़ा पास्ता में लहसुन का फ्लेवर बहुत ही क्लासी लगता है, लेकिन महिलाओं की सबसे बड़ी टेंशन होती है लहसुन को छीलना, जिसमें घंटो समय बर्बाद होता है और ज्यादा लहसुन छीलने से उंगलियों में जलन भी होने लगती है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं का सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे हम आसानी से लहसुन छील सकें? तो आज हम आपको बताते हैं फाइव स्टार होटल में कैसे शेफ आधा-एक किलो लहसुन चुटकियों में छील लेते हैं वह भी बिना किसी मेहनत और मशक्कत के, तो चलिए आप भी इस वायरल वीडियो को देखकर यह हैक अपना सकते हैं।
रेस्टोरेंट में इस तरह से छीला जाता है लहसुन (garlic peeling hack viral video)
इंस्टाग्राम पर desimealtime नाम से बने पेज पर लहसुन को छीलने का एक वायरल हैक शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे आप लहसुन को आसानी से छील सकते हैं। इसके लिए बस आप लहसुन को लें। इसे लंबाई में ऐसे ही रफली कट कर लें। एक बड़े कटोरे में इसे डालें, फिर इसमें दो से तीन चम्मच अरारोट का पाउडर डालें हल्के हाथों से इसे रगड़े और फिर इसमें पानी डाल दें। आप देखेंगे कि अरारोट के पाउडर के साथ लहसुन के छिलके पानी की सतह पर तैरने लगेंगे। इसे छलनी की मदद से हटा लें। इससे आपको लहसुन की कलियां नीचे एकदम साफ और छीली हुई मिल जाएंगी और कचरा ऊपर से हट जाएगा। सोशल मीडिया पर यह हैक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं।
लहसुन को छीलने के अन्य तरीके (easy way to peel garlic fast)
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.