
Tips to Grate Coconut: गणेश चतुर्थी पूजा के दौरान बप्पा को मोदक का भोग ना लगे, ऐसा हो ही नहीं सकता। अगर आप भी घर में पहली बार मोदक बनाने जा रही हैं, तो ताजे नारियल को कद्दूकस करने में आपको थोड़ा परेशानी हो सकती है। मार्केट में ग्रेटेड ड्राई नारियल आसानी से मिल जाता है लेकिन ताजे नारियल को घर पर ही ग्रेड करना पड़ता है। अगर आपको भी इसमें असुविधा महसूस हो रही है, तो यहां पर हम आपको कुछ सिंपल टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे कि कम समय में नारियल को कद्दूकस (grate) कर पाएंगी।
ताजा नारियल ग्रेट करने के लिए सबसे पहले नारियल के ऊपरी खोल को हटा लें और उसके बाद नारियल को तीन से चार हिस्सों में काट लें। आप इसे पानी से धु लें और छिलनी की मदद से नारियल के ब्राउन ऊपरी छिलके को हटाएं। आप चाहे तो चाकू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में नारियल के टुकड़े डालें और पल्स मोड में दो से तीन बार चलाएं। ध्यान रखें कि आपको मिक्सर ग्राइंडर तेजी से नहीं चलाना है, वरना नारियल का पेस्ट बन जाएगा। एक से दो बार चलाने के बाद मिक्सर ग्राइंडर खोल के चेक करें कि नारियल ग्रेट हुआ है या नहीं। ऐसा करने से मात्र 2 मिनट में नारियल कद्दूकस हो जाएगा।
ऑनलाइन आपको मात्र ₹300 की कीमत में कोकोनोट स्क्रेपर मिल जाएगा। स्टेनलेस स्टील का बना स्क्रेपर नारियल को कद्दूकस करने में इस्तेमाल होता है। इसके लिए आपको नारियल के खोल को हटाना नहीं है, बल्कि ब्लेड के बीच में आधा टूटा हुआ नारियल रखना है और हैंडल घुमाना है। इसे आसानी से नारियल ग्रेट हो जाएगा और आपको किसी परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
अगर आपके घर में मिक्सर ग्राइंडर या फिर कोकोनोट स्क्रेपर नहीं है, तो वेजिटेबल ग्रेटर की मदद से भी ताजे नारियल को कद्दूकस किया जा सकता है। आप नारियल को कुछ देर पानी में भिगोकर रखें और उसके बाद वेजिटेबल ग्रेटर का इस्तेमाल करें। छोटा छेद वाले ग्रेट से आसानी से नारियल कद्दूकस कर सकती हैं।
और पढ़ें: बप्पा के लिए मोतीचूर लड्डू बनेंगे हलवाई से परफेक्ट, बनाते वक्त न करें ये 5 गलतियां
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.