पाव भाजी में एड होगा डबल न्यूट्रीशन, घर में इन 3 टिप्स से जोड़ें नया फ्लेवर

Published : Oct 27, 2025, 01:44 PM IST
पाव भाजी

सार

Tips to Make Pav Bhaji Healthy: पाव भाजी को हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर बनाने के आसान टिप्स जानें। मसूर-अरहर दाल, सोया बड़ी और कम बटर के साथ तैयार करें न्यूट्रिशन से भरपूर पाव भाजी। पाव की जगह मल्टीग्रेन रोटी खाकर पाएं हेल्दी ट्विस्ट।

बड़ों से लेकर बच्चों तक को पाव भाजी खूब पसंद है। भाजी में  विभिन्न प्रकार की सब्जियों के कारण इससे न्यूट्रिशन भी मिलता है। भले ही भाजी में खूब सब्जियां इस्तेमाल की जाती हो लेकिन फिर भी प्रोटीन की कमी रहती है। आप कुछ टिप्स की मदद से पाव भाजी को हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि पाव भाजी में बनाते समय ऐसी क्या ट्रिक अपनाई जाएं, जिससे कि इसका न्यूट्रिशन दोगुना हो जाए।

पावभाजी में ऐसे एड करें प्रोटीन इंग्रीडिएंट्स

भाजी बनाते समय आमतौर पर विभिन्न प्रकार की सब्जियां इस्तेमाल की जाती हैं। अगर आप भाजी को हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप मसूर और अरहर की मिक्स दाल के साथ सोया बड़ी भी ऐड कर दें। एक कुकर में थोड़ा घी डालने के बाद सभी सब्जियों, दाल और भीगी हुई बड़ी को सॉटे करें। इसके बाद करीब 3 से 4 प्रेशर तक सब्जियों को पका लें। अब इसे अच्छी तरीके से मैश कर लें। आपको भाजी में प्रोटीन जोड़ने के लिए दाल और सोया बड़ी का इस्तेमाल करना है। अब भाजी में फाइबर्स के साथ प्रोटीन भी का भी न्यूट्रीशन मिलेगा। 

कम बटर का करें इस्तेमाल

मार्केट में मिलने वाली पाव भाजी में खूब सारा बटर या घी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप हेल्दी पाव भाजी घर में तैयार करना चाहती हैं, तो कम से कम बटर का इस्तेमाल करें। आप भाजी बन जाने के बाद उसमें ऊपर से चीज का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो कि प्रोटीन सोर्स है।

और पढ़ें: स्पेगिटी पास्ता कितना अलग होता है चाऊमीन से? बनाने के दौरान ध्यान रखें 5 बातें

मल्टीग्रेन रोटी या पाव

वैसे तो पाव भाजी बिना पाव के अधूरी है लेकिन इसे हेल्थी बनाने के लिए आप पाव को स्किप कर सकते हैं। पाव मैदे से बने होते हैं, जिनमें न के बराबर न्यूट्रीशन होता है। आप मल्टीग्रेन आटा का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट परांठा या रोटी बना लें। चाहे तो मल्टीग्रेन पाव भी खरीद सकते हैं। जब आप इसे भाजी के साथ खाएंगे, तो यह काफी स्वादिष्ट लगेगी।

और पढ़ें: मैगी से महिला ने बनाया चीला, तो Video देख लोग बोलें-Maggie का जेनेटिक चेंज कर दिया

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी