बिना फ्रिज के भी हफ्ते भर फ्रेश रहेंगे टमाटर, जानें गर्मी में स्टोर करने का सही तरीका

Published : May 07, 2026, 07:00 AM IST

Tomato Storage Tips: गर्मियों में टमाटर जल्दी नरम होकर खराब होने लगते हैं, लेकिन कुछ आसान देसी तरीकों से आप उन्हें हफ्ते भर तक ताजा रख सकते हैं। जानिए टमाटर स्टोर करने के सही टिप्स, जिससे वे लंबे समय तक फ्रेश, जूसी और इस्तेमाल लायक बने रहें।

PREV
15
टमाटर को सही स्टोर करने का तरीका

टमाटर को हमेशा डंठल वाली साइड नीचे करके रखें। इससे टमाटर में हवा कम लगती है और उसकी नमी अंदर बनी रहती है। इस वजह से टमाटर जल्दी सूखते या सड़ते नहीं हैं। इस छोटी से ट्रिक की मदद से टमाटर 4 से 5 दिन तक बिना फ्रिज के भी फ्रेश रह सकते हैं।

और पढे़ं- चाहे खाएं पकाकर या कच्चा, शरीर को 6 फायदे पहुंचाता है लाल टमाटर

25
पेपर में लपेटकर रखें टमाटर

अगर आप टमाटर को लंबे समय तक ताजा और जूसी रखना चाहते हैं, तो उन्हें अखबार या ब्राउन पेपर में लपेटकर टोकरी में रखें। इससे टमाटर गर्मी, नमी और पसीने से बचे रहते हैं और जल्दी गलते नहीं हैं। यह तरीका टमाटरों को सूखा, सुरक्षित और लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखता है।

35
हवादार जगह पर रखें टमाटर

टमाटर को कभी भी सीधी धूप, गैस चूल्हे के पास या बंद डिब्बे में नहीं रखना चाहिए। इससे टमाटर बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। इन्हें हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें, जहां हवा आती जाती रहे। टमाटर को खुली टोकरी में रखना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि बंद जगह पर ये जल्दी पककर खराब हो जाते हैं।

45
इन चीजों के साथ कभी स्टोर न करें टमाटर

टमाटर को केला, आम, सेब या खीरा जैसी चीजों के साथ कभी स्टोर नहीं करना चाहिए। इन फलों और सब्जियों से एथिलीन गैस निकलती है, जिससे टमाटर जल्दी पककर खराब हो जाते हैं। खासकर केला और आम के साथ रखने पर टमाटर बहुत जल्दी गलने लगते हैं।

55
मिट्टी के बर्तन में स्टोर करें

अगर आप टमाटर को ज्यादा दिन तक स्टोर करना चाहते हैं, तो उन्हें मिट्टी के बर्तन या ठंडी टोकरी में रखें। इसके लिए बर्तन में पहले सूखा कपड़ा बिछा दें, फिर टमाटर रखें। इससे टमाटर को कम गर्मी लगती है और वे लंबे समय तक ताजे बने रहते हैं। ध्यान रखें कि टमाटर को हमेशा कमरे के तापमान पर ही रखें।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories