Terracotta Kitchen Containers: पुराने जमाने में महिलाएं किचन में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करती थी। उसी के तर्ज पर आजकल टेराकोटा कंटेनर काफी ट्रेंड में है, जो सिर्फ स्टोरेज के लिए नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।
टेराकोटा बर्तन और कंटेनर में हानिकारक केमिकल नहीं होते हैं, जिससे ये हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें खाना स्वादिष्ट और खुशबूदार बनता है, क्योंकि मिट्टी के बर्तन में मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें बिना बिजली के चीजों को ठंडा रखा जा सकता है।
टेराकोटा की कटोरी चम्मच आजकल मार्केट में आसानी से 100-150 रुपए में मिल जाती है, जिसमें आप सब्जी, दाल जैसी चीज रख सकते हैं। इससे खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है और यह बायोडिग्रेडेबल भी होते हैं, यानी कि पर्यावरण को इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।
36
टेराकोटा कढ़ाई
टेराकोटा कढ़ाई भी आपको आसानी से मिल जाएगी। इसमें खाना पकाने के दौरान मिट्टी की खुशबू और एक्स्ट्रा स्वाद आता है। इतना ही नहीं मिट्टी के बर्तन में बने खाने में कुछ खास मिनरल्स भी मिलते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। ये एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है, जिससे खाना खराब भी नहीं होता है।
46
टेराकोटा फ्राइंग पैन
अगर आप छोटी मोटी चीज बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, तो इस तरह से एक सॉस पैन या फ्राइंग पैन टेराकोटा में खरीद सकते हैं। दाल फ्राई करना हो, चीला बनाना हो या सब्जी छोंकना हो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
56
टेराकोटा मसाला दानी
टेराकोटा कंटेनर का इस्तेमाल मसाले रखने के लिए करें। छोटे-छोटे मिट्टी के जार में हल्दी, मिर्च, धनिया जैसी चीजें रखें। इसमें मसाले रखने से उनकी फ्रेशनेस बरकरार रहती है, नमी कंट्रोल होती है और लंबे समय तक मसाले खराब नहीं होते हैं।
66
दही जमाने के लिए करें टेराकोटा बर्तन का इस्तेमाल
टेराकोटा के कंटेनर में दही बहुत अच्छा जमता है, क्योंकि मिट्टी का बर्तन नमी सोंख लेता है, जिससे दही एकदम बाजार की तरह गाढ़ा और मलाईदार बनता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.