- Home
- Lifestyle
- Food
- Kitchen Wooden Jar: नेचुरल मैटेरियल+लॉन्ग लास्टिंग, किचन के लिए चुनें ये 5 लकड़ी के जार
Kitchen Wooden Jar: नेचुरल मैटेरियल+लॉन्ग लास्टिंग, किचन के लिए चुनें ये 5 लकड़ी के जार
Best Wooden Jars for Kitchen: किचन में दाल-चावल या मसालों को स्टोर करने के लिए आप नेचुरल मैटेरियल से बने लॉन्ग लास्टिंग वुडन जार चुन सकते हैं, जो न सिर्फ चीजों के सीलन से बचाएंगे, बल्कि आपके किचन के लिए भी शानदार रहेंगे...

वुडन जार की खासियत
वुडन जार नेचुरल मैटेरियल से बने होते है। इसमें हानिकारक केमिकल्स नहीं होते है, इसलिए इसमें मसाले, दाल, चीनी, नमक जैसी चीजें सालों साल सेफ रहती है। ये नमी को सोख लेता है, जिससे अंदर रखी चीजें जैसे मसाले या दाल लंबे समय तक खराब नहीं होती है और उनमें सीलन नहीं लगती है।
और पढ़ें- Kitchen Cleaning Tips: कभी गंदा नहीं लगेगा किचन, जानें रसोई की सफाई के आसान तरीके

नमक मिर्च वुडन जार
नमक मिर्च रखने के लिए आप वुडन जार का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें लकड़ी का ही लिड दिया हुआ है और उसके साथ चम्मच भी लकड़ी की है। इसमें नमक गीला नहीं होता है और नमी नहीं सोंखता है।
ग्लास+वुडन जार
लकड़ी के जार में अक्सर रखी हुई चीजें दिखाई नहीं देती इसलिए आप ग्लास के साथ ही वुडन जार वाला पैटर्न चुन सकते हैं। जिसमें ग्लास के कंटेनर दिए गए हैं और लकड़ी की लिड के साथ इन्हें और ज्यादा अट्रैक्टिव लुक दिया गया है।
वुडन प्लेटर डिजाइन
किचन को अपग्रेड करने के लिए आप पूरा वुडन प्लेटर ले सकते हैं। जिसमें लकड़ी की ट्रे के साथ लकड़ी के जार, चम्मच, स्पेटुला यहां तक कि सारी चीज लकड़ी की बनी हुई है। ये इको फ्रेंडली होने के साथ ही आपके किचन को बहुत मॉडर्न और लग्जरी लुक भी देगा।
सेरेमिक+वुडन जार
सेरेमिक के साथ वुडन जार बहुत ही रॉयल लगते हैं। आप अपने किचन के लिए इस तरह से व्हाइट सेरेमिक वाले जार और जग खरीद सकते हैं, जिसमें वुडन की लिड लगी हुई है। इस तरह को जार सेट आसानी से 500 रुपए में आपको बंजारा मार्केट में मिल जाएगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.