- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Plastic Jar Craft DIY: पुराने प्लास्टिक जार से बनाएं स्टाइलिश पोटली बैग, 100 रुपए में 1000 वाला पाएं डिजाइंस
Plastic Jar Craft DIY: पुराने प्लास्टिक जार से बनाएं स्टाइलिश पोटली बैग, 100 रुपए में 1000 वाला पाएं डिजाइंस
Make Potali Bag with Jar: पुरानी प्लास्टिक जार को फेंकने की बजाय अब बनाएं स्टाइलिश पोटली बैग। थोड़ी क्रिएटिविटी और सस्ते मैटेरियल से तैयार करें ऐसा डिजाइन, जो दिखे महंगा और दे आपके लुक को यूनिक व ट्रेंडी टच।

पुरानी प्लास्टिक जार को अक्सर हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से यही जार एक स्टाइलिश और यूनिक पर्स में बदली जा सकती है। कम खर्च में हाई-एंड लुक पाने का यह शानदार तरीका है, जहां सिर्फ ₹100 में आप ₹1000 जैसा डिजाइन तैयार कर सकती हैं।
लटकन पोटली बैग
चौड़े मुंह वाले जार से आप इस तरह का पोटली बैग बना सकती हैं। पहले जार के चारों तरफ पेपर या फिर कपड़े को चिपकाएं। दो लेयर में यह काम करें, ताकि मजबूत आए। इसके बाद आप इस तरह के लेस लेकर चारों तरफ लपेंटे। नीचे बीड्स का लटकन लगाएं। मार्केट में इस तरह का पर्स आपको 500-1000 रुपए में मिलते हैं। आप 100 रुपए की सामग्री से इसे बना सकती हैं।
क्रिस्टल टोकरी बैग
आप प्लास्टिक जास से क्रिस्टल टोकरी बैग बना सकती हैं। इसके साथ उठाने के लिए चेन लगा सकती हैं। जार के चारों तरफ कपड़ा या फिर कागज लपेट कर ग्लू की मदद से चिपका दें। फिर उसके ऊपर क्रिस्टल को पेस्ट करें। नीचे बीड्स का लटकन लगाएं और ऊपर में चेन ऐड करें।
लेस वर्क मोती वर्क पोटली बैग
आप इस तरह का पोटली बैग बना सकती हैं। जार पर आप लेस और पर्ल चिपकाकर यह पेस्टल शेड्स बैग बनाएं। इसमें आप मोबाइल और कुछ पैसे रख सकती हैं।
और पढ़ें: Jelly Churi For Mother: मदर्स डे पर मां को गिफ्ट करें जेली चूड़ी, बढ़ेगी हाथों की शोभा
ब्लैक क्रिस्टल पोटली बैग
चौड़े प्लास्टिक जार से आप इस तरह की पोटली बैग बना सकती हैं। ढक्कन और जार दोनों को अच्छे से साफ कर लें। फिर इस पर ब्लैक क्रिस्टल को पेस्ट करें। लेस में भी ब्लैक क्रिस्टल आता है, आप उसे लाकर इसके ऊपर से चिपका सकती हैं।
और पढ़ें: झाड़ू से बाल हो जाएंगे सिल्की, सन डैमेज से हेयर को बचाने का जानें सही तरीका