
फूड डेस्क: स्नैकिंग में अधिकतर लोगों को कुरकुरे खाना पसंद होता है। चावल और दाल से बने ये क्रिस्पी कुरकुरे अपने टैंगी फ्लेवर और क्रंची बनावट के लिए जाने जाते हैं और इसे स्नैक्स के रूप में खाया जाता है, इसकी चाट बनाई जाती है और कई तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सेलिब्रिटी ऊर्फी जावेद इसे बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से खाती हैं। अगर यकीन नहीं आता तो इस वीडियो को देख लीजिए...
हायो रब्बा! कुरकुरे का क्या हाल कर दिया
सोशल मीडिया क्वीन ऊर्फी जावेद ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी वीयर्ड फूड हैबिट अपने फैंस को बताती नजर आ रही है और इस वीडियो में वह कुरकुरे खाती हुई दिखीं। लेकिन कुरकुरे का उन्होंने क्या हाल कर दिया यह देखकर आप भी माथा पीट लेंगे। दरअसल, कुरकुरे को खाने के लिए उन्होंने सबसे पहले इसे एक छन्नी में डाला, फिर बहते हुए पानी से धो दिया और फिर इसके बाद इसे बॉउल में डालकर खाया। इस वीडियो में उर्फी यह भी कहती हुई नजर आ रही है कि यह बहुत ही लाजवाब लगता है। अब आप सोच सकते हैं कि धुले हुए कुरकुरे स्वाद में कैसे लगेंगे? ना ही मसालेदार और ना ही क्रंची। लेकिन उर्फी तो कुछ भी कर सकती हैं।
यूजर्स बोले दीदी कुरकुरे की आउटफिट ही बना लेती
सोशल मीडिया पर ऊर्फी जावेद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ ही देर में 31 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि इससे बेहतर तो कुरकुरे की ड्रेस ही बना लेती है, धुले हुए कुरकुरे कौन खाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा उर्फी हो और वह कुछ अनोखा ना करें ऐसा कभी हो नहीं सकता। तो वहीं कई यूजर्स ने उर्फी की इस वीयर्ड फूड हैबिट को देखकर उन्हें खूब ट्रोल किया तो किसी ने उन्हें यूनिक भी बताया।
और पढ़ें- Google का ये Doodle देख मुंह में आ जाएगा पानी, ऐसे खेलें गेम
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.