
2025 खत्म होने की कगार पर है। इस साल डिजिटल मीडिया ने लोगों की जिंदगी को खूब प्रभावित किया। वैसे तो इंस्टाग्राम से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फूड हैक्स वायरल होती रहती हैं, लेकिन इस साल आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से वायरल किचन गैजेट हैं, जो महिलाओं को खूब पसंद आएं। ये काम आसान करने के साथ, हर किसी के बजट में फिट बैठते हैं।
प्याज, टमाटर, ड्राई फ्रूट्स हाथों से काटने में घंटों का समय लगता है। ऐसे में मल्टी ब्लैंड हैंड चोपर खूब पसंद किए गए। इसे इस्तेमाल करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ती है। आप इसमें सब्जी-बादाम, सलाद दो मिनट में काट सकते हैं। ऑनलाइन ये आपको 150-250रू में मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- जॉन अब्राहम की टेबल पर सजती हैं ये वेजिटेरियन डिश, आप भी कर सकते हैं ट्राय
चमचे या चम्मच से तेल का इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल भरा काम है। इससे बचने के लिए 2025 में लोगों को सिलिकॉन ऑयल डिसपेंसर विद ब्रश खूब पसंद आया। आप इसे 150 से 300रू के बीच खरीद सकते हैं।
लहसुन-अदरक का पेस्ट बनाने के लिए USB इलेक्ट्रिक गार्लिक चॉपर बेस्ट च्वाइस बनकर उभरा। इसे यूज काफी आसान है। ऑनलाइन-ऑफलाइन ये 300-500रु के बीच मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- बार-बार बिगड़ जाती है गजक, पट्टी और चिक्की की चाशनी, इस रूल से बनाएं परफेक्ट
चावल, नूडल्स, दाल और सब्जी का पानी निकालने के लिए 2025 में क्लिप ऑन पॉट स्ट्रेनर का खूब इस्तेमाल किया गया। ये काम आसान बनाने के साथ अफॉर्डेबल भी होता है। आप इसे 40-199रु की कीमत पर परचेज कर सकते हैं।
2025 में पीतल की बजाय स्टील बॉक्स खूब पसंद किए गए। ये किचन की शोभा बढ़ाने के साथ रॉयल, ट्रेडिशनल और प्रीमियम लगते हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन इसकी ढेरों वैरायटी बजट के हिसाब से खरीदी जा सकती हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.