
फूड डेस्क: सोशल मीडिया पर खाने पीने से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें कई बार फूड रेसिपी शेयर की जाती है, तो कई बार इजी किचन हैक्स दिए रहते हैं। इन्हें देखकर आपका मन भी इन्हें ट्राई करने को करता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा फूड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बड़े ही पेशेंस के साथ तवे पर केवल एक पॉपकॉर्न सेंकती हुई नजर आ रही हैं और इस वीडियो को 8.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो चलिए अगर आपने अब तक इस वीडियो को नहीं देखा है तो हम भी आपको दिखाते हैं यह मजेदार वीडियो।
हायो रब्बा... तवे पर बना दिया केवल एक पॉपकॉर्न
इंस्टाग्राम पर alonaloewen नाम से बने पेज पर एक फूड वीडियो शेयर किया गया हैं। इस वीडियो में एक महिला एक बड़े से काले तवे के ऊपर एक मक्के का दाना डालती हैं। इसके ऊपर एक बूंद तेल और थोड़ा सा नमक छिड़कती हैं, फिर इसे लकड़ी के चम्मच से चलाती हैं और फिर बीच में छेद वाले लकड़ी के स्पैटुला को रखती है और इसे घूमाते हुए देर तक पकाती रहती हैं। हालांकि, यह बहुत ही साधारण वीडियो है, जिसमें एक सिंगल पॉपकॉर्न बनता है और आखिर में फूट जाता है।
यूजर्स ने पकड़ा माथा कहा- सब्र का इम्तिहान मत लो
सोशल मीडिया पर एक सिंगल पॉपकॉर्न बनते हुए दिखाया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को 8 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 17 लाख से ज्यादा लोग ने इस वीडियो को लाइक किया है। वाकई में अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो इसे अंत तक देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस वायरल वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मेरी हिम्मत तो देखो पूरा वीडियो देख लिया। एक यूजर ने लिखा मुझे गुस्सा आ रहा है मैं बस उस एक छोटे पॉप का इंतजार कर रहा था, वास्तव में। इसी तरह से कई यूजर्स इस वीडियो को देखकर चिढ़ गए और कहा कि यह बहुत टाइम टेकिंग वीडियो है, तो एक ने लिखा कि यह बस हमारे सब्र का इम्तिहान ले रहा है।
और पढ़ें- पनीर देखकर बच्चे नहीं बनाएंगे मुंह, ब्रेकफास्ट से डिनर में बनाएं 8 रेसिपी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.