
फूड डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिन फूड के वीयर्ड वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिनमें से कुछ तो यूजर्स को पसंद आते हैं और कुछ को देखकर ही वह मुंह बना लेते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो ट्रेंड कर रहा है, जिसमें फूड लवर्स की दो फेवरेट डिश यानी कि बर्गर और मोमोस को एक साथ मिलकर बर्गर मोमो बनाया गया और यकीन मानिए कि इसका स्वाद चखकर फूड लवर ने मुंह नहीं बनाया, बल्कि इसके खूब चटकारे लिए। तो चलिए हम भी आपको दिखाते हैं दिल्ली की गलियों में बनने वाले इस मोमस बर्गर के बारे में।
स्माइल के साथ भैया जी बना रहे मोमस बर्गर
इंस्टाग्राम पर hnvstreetfood नाम से बने पेज पर मोमोस वाले बर्गर का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक फूड वेंडर अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ एक बर्गर का फ्यूजन बनाता नजर आ रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि यह बंदा पहले बर्गर के बन को सेंकता है। इसके ऊपर मेयोनेज और ग्रिल सॉस डालता है। बर्गर की टिक्की डालने के बाद इसमें दो से तीन मोमोस और नूडल्स डालकर इसे लोड कर देता है और फिर इसे ग्राहक को सर्व करता है। यह फूड ब्लॉगर भी इसे खाकर काफी खुश नजर आया, यानी कि इसे यह फूड कांबिनेशन बहुत पसंद आया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बर्गर मोमोस का वीडियो
सोशल मीडिया पर मोमोस वाले बर्गर का वीडियो यह तेजी से वायरल हो रहा है और सैकड़ों लोग अब तक इसे लाइक कर चुके हैं। कोई इस कांबिनेशन को बेहतरीन बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि हमने इसे पहले ही ट्राई कर लिया है। एक यूजर ने लिखा कि वह यह बहुत ही टेस्टी लग रहा है। तो वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि भगवान माफ नहीं करेगा भाई तेरे को, ऐसे वीयर्ड फूड कांबिनेशन कौन बनाता है। तो अगर आप भी फ्यूजन फूड खाने के शौकीन है, तो एक बार यह मोमोस वाले बर्गर का स्वाद जरूर चख सकते हैं।
और पढ़ें- होली पर करें कुछ चटपटा खाने का मन, तो बनाएं ये मसालेदार-क्रंची चकली
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.