
फूड डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिन वियर्ड फूड कॉम्बिनेशन के वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें से कुछ वीडियो तो नेटीजंस को पसंद आते हैं और कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर ही उल्टी आने लगती है। कुछ इसी तरह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक शख्स बर्गर के अंदर पान भरकर इसे बेचता नजर आ रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं यह पान बर्गर का वीडियो...
वायरल हो रहा पान बर्गर का वीडियो
ट्विटर पर अजहर जाफरी वीडियोवाला नाम से बने पेज पर इस फूड वेंडर का यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स पहले तो पान के ऊपर चॉकलेट, बर्फी, बादाम, पिस्ता और क्रीम डालकर स्टफिंग करता है और उसके ऊपर गुलकंद लगाता है जैसे एक पान बना रहा हो. लेकिन इसके बाद इसे बर्गर में रखकर पान बर्गर ग्राहकों को सर्व करता है।
यूजर्स बोले बस भी करो भाई
सोशल मीडिया पर पान बर्गर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक 273K से ज्यादा यूजर्स इसे देख चुके हैं, वहीं 141 लोगों ने इसे रिट्वीट भी किया। यूजर्स इस वियर्ड फूड कॉम्बिनेशन को देखकर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर में लिखा कि इसमें खाने का क्या है और थूकने का क्या है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि बर्गर और पान दोनों से नफरत हो जाएगी, यह देखकर। एक अन्य यूजर ने लिखा कोई मेरी आंख फोड़ दो भाई यह क्या देख लिया।
गुलाब जामुन बर्गर से लेकर आइसक्रीम बर्गर तक हुआ वायरल
ये कोई पहली बार नहीं है जब बर्गर के साथ लोग एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले एक वीडियो में 1 फूड वेंडर गुलाब जामुन बर्गर बनाता हुआ नजर आया था, इसी तरह से आइसक्रीम बर्गर से लेकर फ्राइड बर्गर तक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं।
और पढ़ें- घर में बच गई है रात की बासी दाल, तो सुबह इससे बनाएं ये 7 हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.