
What is ABC juice: आजकल ABC जूस बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसे सेलेब्स भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह एक हेल्दी और डिलीशियस जूस है, जो A यानी कि एप्पल (Apple), B यानी कि बीटरूट (Beetroot) और C यानी कि कैरट (carrot) से बनाया जाता है। यह जूस शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, स्किन को ग्लोइंग बनाता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत इस ABC जूस से करते हैं, तो इससे आपको कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं ABC जूस बनाने का तरीका और इससे होने वाले फायदे...
ABC जूस बनाने की सामग्री (Apple beetroot carrot juice)
सेब- 1 मीडियम साइज का (छोटे टुकड़ों में काट लें)
गाजर– 1 मीडियम साइज की (छीलकर काट लें)
चुकंदर– 1 छोटा (छीलकर काट लें)
नींबू का रस – 1 चम्मच (ऑप्शनल)
अदरक – ½ इंच
पानी – थोड़ा सा
ABC जूस बनाने की विधि (How to make ABC juice at home)
ऊपर दी गई सभी चीजों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। मिक्सर जार या जूसर में सेब, गाजर, चुकंदर और अदरक डालें। थोड़ा पानी मिलाएं और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। एक छलनी से छान लें या बिना छाने भी पी सकते हैं (फाइबर के लिए अच्छा होता है)। ऊपर से नींबू का रस डालें और मिलाएं। ठंडा करके या ऐसे ही सर्व करें।
ABC जूस के फायदे (Benefits of ABC juice)
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.