क्या है Cooking Wine ? रेगुलर वाइन से कैसे अलग है यह?

Published : Sep 12, 2024, 11:48 AM ISTUpdated : Sep 12, 2024, 02:33 PM IST
Cooking Wine

सार

खाना पकाने और रेगुलर पीने वाले वाइन, दोनों के स्वाद, कीमत और क्वालिटी में अंतर होता है। जानें, कुकिंग वाइन क्या है, कैसे बनता है और रेगुलर वाइन से कैसे अलग है।

आपको बता दें कि मार्केट में एक नहीं बल्कि दो तरह के वाइन होते हैं, एक रेगुलर वाइन और दूसरा कुकिंग वाइन।  इन दोनों ही वाइन का इस्तेमाल, स्वाद, कीमत और क्वालिटी सभी चीजें एक दूसरे से अलग होती है। आज के इस लेख में हम आपके साथ कुकिंग वाइन और रेगुलर वाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे, कि यह क्या है, कैसे तैयार किया जाता है, कैसे इस्तेमाल किया जाता है और दोनों एक दूसरे से कैसे अलग हैं।

Cooking Wine और Regular Wine के बीच अंतर

1. कैसे किया जाता है इस्तेमाल:

Cooking Wine का उपयोग विशेष रूप से खाना पकाने के लिए किया जाता है। इसका उद्देश्य विशेष तरह के व्यंजन में स्वाद जोड़ना है और इसका इस्तेमाल आम तौर पर पीने के लिए नहीं किया जाता है।

Regular Wine का उपयोग पीने के लिए किया जाता है, और इसे पीने के अलावा खाना पकाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हाई क्वालिटी की होती है और इसका स्वाद हार्ड और कुकिंग वाइन से बेहद अलग होता है।

इसे भी पढ़ें- पनीर लवर हैं, तो इस इंडो-चाइनीज रेसिपी को जरूर करें ट्राई

2. क्वालिटी में क्या है अंतर:

Cooking Wine की क्वालिटी आमतौर पर कम होती है, क्योंकि इसे सिर्फ खाना पकाने के लिए तैयार किया जाता है। इसका स्वाद अक्सर नमक और अन्य इंग्रेडिएंट्स से भरपूर होता है, जिससे इसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सके।

Regular Wine में अच्छी क्वालिटी की अंगूर और इसे बनाते वक्त अच्छी प्रोसेस की मदद से इसे तैयार किया जाता है। रेगुलर वाइन को बनाने के लिए एक्स्ट्रा प्रिजर्वेटिव इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। साथ ही इसका स्वाद बैलेंस्ड और डेलिकेट होता है, जो किसी भी खास अवसर को और भी ज्यादा खास बनाता है।

3. इन इन्ग्रेडियंट्स से तैयार किया जाता है कुकिंग और रेगुलर वाइन:

Cooking Wine में नमक और अन्य प्रिजर्वेटिव इंग्रेडिएंट्स होते हैं ताकि इसे लंबे समय तक उपयोग किया जा सके। नमक तेज होने के कारण इसे नहीं पिया जा सकता है।

Regular Wine में आमतौर पर केवल अंगूर, यीस्ट और पानी होते हैं। इसमें कोई एक्स्ट्रा प्रिजर्वेटिव इंग्रेडिएंट्स या नमक नहीं होता।

4. स्वाद (Taste):

Cooking Wine का स्वाद तीखा और नमकीन होता है, क्योंकि उसमें नमक डाला जाता है।

Regular Wine में स्वाद संतुलन होता है। इसे डिश में डालने से पहले और बाद में भी पीया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- सेब पर लगे स्टीकर का मतलब जानें, वरना हो सकता है नुकसान!

5. कीमत (Price):

Cooking Wine सस्ती होती है क्योंकि इसे खाना पकाने के लिए बनाया जाता है और इसका उत्पादन सस्ता होता है।

Regular Wine महंगी हो सकती है, खासकर अगर यह हाई क्वालिटी अंगूर से तैयार किया जाता है।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका