जलेबी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? इस रसदार भारतीय मिठाई की दुनिया दीवानी

Published : Nov 12, 2025, 07:21 AM IST
Jalebi English

सार

Jalebi English: भारत की सबसे खास मिठाई में जलेबी शुमार है। घी में जब यह बनकर बाहर निकलता है, तो इसका स्वाद हैवेनली होता है। लेकिन क्या आपको इस फेमस मिठाई की अंग्रेजी पता है।

Jalebi History: मुंह मीठा करना हो, या फिर किसी त्योहार का जश्न मनाना, स्वतंत्रता दिवस हो या फिर 26 जनवरी, जलेबी हर पल को खास बनाने के लिए जाना जाता है। यह भारत की सबसे मशहूर मिठाइयों में से एक है।सवाल है कि इस फेमस स्वीट को अंग्रेजी में क्या कहते हैं। जलेबी तो हर जुबान पर होती है, लेकिन क्या इसकी अंग्रेजी पता है? नहीं ना। तो चलिए बताते हैं इसे अंग्रेजी में क्या कहते हैं और इसे कैसे बनाया जाता है, इसके बारे में डिटेल में।

जलेबी को अंग्रेजी में 'Sweet Pretzel' या 'Coiled Funnel Cake' कहा जाता है। कुछ लोग इसे'Indian Syrup-Coated Dessert' भी कहते हैं। इसकी बाहर से कुरकुरी और अंदर से रस भरी बनावट इसे बाकी मिठाइयों से अलग और खास बनाती है।

जलेबी कैसे बनाई जाती है

जलेबी बनाने के लिए मैदा का घोल तैयार किया जाता है। इसमें दही मिलाकर फर्मेंट किया जाता है। फिर इस घोल को एक कीप में भरा जाता है और गर्म तेल या घी में गोल-गोल घुमाकर तला जाता है।जब जलेबी सुनहरी और कुरकुरी हो जाती है, तब उसे गरम चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे उसे मीठा और चमकदार स्वाद मिलता है। यही तरीका जलेबी को उसका पहचान वाला आकार और स्वाद देता है।

जलेबी का स्वाद

जलेबी बाहर से कुरकुरी और अंदर से रसीली होती है। जैसे ही इसे मुंह में लिया जाता है, इसमें मौजूद शक्कर की चाशनी मीठे स्वाद के साथ फूट पड़ती है। गर्मागर्म जलेबी का स्वाद सबसे अच्छा लगता है, और कई लोग इसे रबड़ी के साथ खाना पसंद करते तो कुछ आइसक्रीम और दही के साथ भी। इसकी कुरकुरी बनावट और मीठे रस का मेल हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

और पढ़ें: 1200 से ज्यादा प्रकार की Cheese खाई जाती हैं इस देश में, कैसे जुड़ी इतनी वैराइटी?

जलेबी के बारे में पूछे जाने वाले सबसे ज्यादा प्रश्न

जलेबी की शुरुआत कहां से हुई?

जलेबी का मूल नाम 'जुलाबिया' या 'जलाबिया' था, जो मध्य पूर्व में बनाई जाती थी। बाद में यह मिठाई भारत आई और यहां की पहचान बन गई।

कहां-कहां जलेबी फेमस है?

जलेबी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और अफ्रीकी देशों में भी बहुत लोकप्रिय है। इसका अनोखा स्वाद इसे एक ग्लोबल डेजर्ट बनाता है।

वर्ल्ड जलेबी डे भी मनाया जाता है?

हर साल 30 जुलाई को World Jalebi Day मनाया जाता है, जहां लोग इस प्यारी मिठाई के प्रति अपना प्यार सोशल मीडिया और दुकानों पर जाहिर करते हैं।

जलेबी के लिए कौन सा शहर फेमस है?

वैसे तो जलेबी पूरे उत्तर भारत में बनाया जाता है। लेकिन मध्यप्रदेश के जबलपुर की खोया जलेबी काफी फेमस है। यह जलेबी खोया के बेस से तैयार किया जाता है। यूपी के मथुरा का आलू जलेबी भी फेमस है। राजस्थान के भरतपुर जिले का जलेबी भी बहुत टेस्टी होता है।

इसे भी पढ़ें: इस डेयरी ने 250Cr का नकली घी बेचा, जानें कैसे घर में नकली-असली पहचानें?

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Leftover Rice Breakfast Recipes: बासी चावल से बनाएं 5 टेस्टी ब्रेकफास्ट, रात के बचे राइज होंगे यूज और 5 मिनट में नाश्ता तैयार
Crispy Besan Chilla: 2 हिस्सों में टूट जाता है बेसन का चीला? बस अपनाएं 5 छोटी-सी ट्रिक