Bad Luck Plants: घर में भूलकर भी न लगाएं ये 10 पौधे, जानिए क्यों?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और दुर्भाग्य आ सकता है। जानिए, कौन से हैं ये पौधे और इन्हें घर में क्यों नहीं लगाना चाहिए।

Chanchal Thakur | Published : Oct 6, 2024 9:50 AM IST / Updated: Oct 06 2024, 03:21 PM IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही ऊर्जा और वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए केवल सही तरह के पौधों का चयन ही नहीं, बल्कि उन्हें सही स्थान पर लगाना भी महत्वपूर्ण होता है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर के अंदर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और यह दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं। ये पौधें घर के अंदर घर की खूबसूरती को तो बढ़ाते हैं, लेकिन घर के अंदर इन पौधों के होने के कारण, घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, घर की सुख-समृद्धि और शांति पर भी असर डाल सकता है। घर के अंदर लगे ये पौधे आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ घर की सुख-शांति, तरक्की और समृद्धि पर बाधा डालते हैं।

वास्तु के अनुसार घर के अंदर नहीं लगाएं ये पौधे:

Latest Videos

1. कैक्टस और कांटेदार पौधे

कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे (जैसे गुलाब की झाड़ी) घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इनके कांटे घर में कलह, विवाद और मानसिक तनाव पैदा कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कांटेदार पौधे घर में संघर्ष और निराशा का प्रतीक माने जाते हैं। घर में कांटेदार पौधों की जगह हरे और मुलायम पत्तों वाले पौधों का चयन करें, जैसे मनी प्लांट या तुलसी का पौधा।

2. बोनसाई पौधे

बोनसाई के पौधे देखने में छोटे और आकर्षक होते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इन्हें अच्छे नहीं माना गया है। बोनसाई पौधों का विकास रुक जाता है और इसे घर में रखने से यह आपकी व्यक्तिगत और आर्थिक प्रगति एवं विकास को बाधित कर सकता है। बोनसाई की जगह प्राकृतिक रूप से बड़े होने वाले पौधे लगाएं, ताकि घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

3. पलाश का पौधा (Flame of the Forest)

पलाश का पौधा भी घर में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इसे शोक और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह दुर्भाग्य और घर में कलह का कारण बन सकता है। पलास की जगह आप फेंग शुई या वास्तु शास्त्र में शुभ माने जाने वाले पौधों जैसे मनी प्लांट या बांस के पौधे लगा सकते हैं।

4. ताम्बूल या पान की बेल (Betel Leaf Plant)

वास्तु दोष: ताम्बूल या पान का पौधा भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच असहमति और संघर्ष की संभावना बढ़ जाती है। पान की बेल के बजाय तुलसी, अशोक या नारियल के पौधे जैसे सकारात्मक ऊर्जा वाले पौधे घर में लगाएं।

5. इमली का पेड़

इमली का पेड़ घर के आस-पास भी नहीं लगाना चाहिए। यह पेड़ नकारात्मक ऊर्जा और भूत-प्रेत जैसी शक्तियों को आकर्षित कर सकता है। वास्तु शास्त्र में इमली को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इमली के बजाए आप घर के बाहर नीम या आंवला जैसे पवित्र पेड़ लगा सकते हैं।

6. मरे हुए या सूखे पौधे

मरे हुए या सूखे पौधे घर में अशुभ माने जाते हैं। इन पौधों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और यह दुर्भाग्य और बीमारी का कारण बन सकते हैं। सूखे पौधों को तुरंत हटा दें और उनकी जगह हरे-भरे, ताजगी देने वाले पौधे लगाएं।

7. रबर प्लांट 

रबर प्लांट का बड़ा आकार और भारीपन वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इसे घर में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है। आप इसकी जगह मनी प्लांट या तुलसी जैसे छोटे और पवित्र पौधों का चयन कर सकते हैं।

8. दूध वाले पौधे 

यह पौधा भी कांटेदार पौधों की श्रेणी में आता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसे घर में रखने से मनोवैज्ञानिक और पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसकी जगह आप छोटे, हरे और बिना कांटों वाले पौधे घर में लगाएं।

9. कुचला का पौधा (Nux Vomica Tree)

कुचला का पौधा जहरीला होता है, और इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है। इसे रखने से घर में बीमारी और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। इस प्रकार के पौधों की जगह आप व्रत-उपवास में उपयोगी तुलसी या पारिजात जैसे पौधे लगा सकते हैं।

10. महुआ का पेड़

महुआ का पेड़ घर में और आसपास नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। इसे रखने से घर में दुर्भाग्य और मानसिक अस्थिरता आ सकती है। इसकी जगह आम, वट या पीपल जैसे शुभ पेड़ घर के बाहर लगा सकते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें:

 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम