गिल्ट फ्री होकर खाएं मोमो, जानें 6 जबरदस्त कारण

Published : Apr 29, 2025, 04:34 PM IST
momos

सार

Benefits of eating momos: मोमो खाना भला किसे नहीं पसंद हैं। लेकिन इसे खाने के बाद लोग गिल्ट में चले जाते हैं कि मैदा खा लिया। लेकिन हम यहां बताने जा रहे हैं मोमो खाने के फायदे जो आपको गिल्ट फ्री कर देगा। 

Benefits of eating momos: वेज मोमो, पनीर मोमो, चिकन मोमो समेत कई तरह के मोमो बाजार में मिलते हैं। जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। व्हाइट और रेड सॉस के साथ मोमो खानकर मन खुश हो जाता है। अगर आप भी मोमो के दीवाने हैं, लेकिन हेल्थ के चलते खुद को रोकते हैं? तो अब चिंता छोड़ दीजिए। मोमो न सिर्फ टेस्ट बर्ड को शांत करेगा, बल्कि यह एक बेहतरीन हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों?

प्रोटीन का अच्छा सोर्स

मोमो में पनीर, चिकन और अन्य नॉनवेज फिलिंग का इस्तेमाल किया जाता है। घर पर भी लोग जब बनाते हैं तो इसे मोमो के अंदर भरते हैं। ये शरीर की प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।प्रोटीन से भरपूर मोमो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।

सब्जियों से भरपूर

वेज मोमो में पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, पालक जैसी हेल्दी सब्जियां होती हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण देती हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं।

स्टीम्ड मोमो

स्टीम्ड मोमो कम कैलोरी और फैट में होते हैं। इन्हें तले हुए स्नैक्स की जगह प्रॉयरिटी दी जा सकती हैं, क्योंकि इसमें तेल बहुत कम होता है।

पोर्शन साइज पर कंट्रोल

आधा प्लेट मोमो (5-6 पीस) आपके स्नैकिंग क्रेविंग को पूरा करने के लिए पर्याप्त होता है। इससे ओवरईटिंग की संभावना भी कम हो जाती है और पेट भी देर तक भरा रहता है।

मिनिमली प्रोसेस्ड सामग्री

मोमो में ज़्यादातर घरेलू और ताजी सामग्री का उपयोग होता है। आप चाहें तो इन्हें मैदे की बजाय गेहूं के आटे से बनाकर और भी हेल्दी बना सकते हैं।

हेल्दी स्ट्रीट फूड ऑप्शन

जहां ज्यादातर स्ट्रीट फूड ऑयली और मसालेदार होते हैं, वहीं मोमो एक लाइट और पोषक ऑप्शन है। इनमें फाइबर, प्रोटीन और ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे हैं।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी