World Food Safety 2023: आपका फूड रहेगा सुपर हेल्दी, आजमाएं 5 Hygiene Practices

Published : Jun 07, 2023, 07:30 AM IST
world food safety day 2023

सार

5 Hygiene Practices for food: आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल खाने से होने वाली बीमारियों के 600 मिलियन केस सामने आते हैं। प्रदूषित फूड आपके लिए जानलेवा हो सकता है। इसीलिए जान लें 5 फूड से जुड़ी हेल्दी आदतें।

फूड डेस्क: 7 जून को दुनियाभर में वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2023 सेलिब्रेट किया जा रहा है। फूड सेफ्टी के महत्व और हमारे स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। फूड सेफ्टी हमारे स्वास्थ्य और कल्याण में एक प्रमुख भूमिका निभाती है। संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने 20 दिसंबर 2018 को फूड सेफ्टी डे मनाने का फैसला किया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल खाने से होने वाली बीमारियों के 600 मिलियन केस सामने आते हैं और इसमें लगभग 420000 लोग मौत का शिकार हो जाते हैं। जी हां, प्रदूषित और अनसेफ फूड आपके लिए भी जानलेवा हो सकता है। इसीलिए इस विशेष अवसर पर यहां हम 5 फूड से जुड़ी हेल्दी आदतें बता रहे हैं।

5 Hygiene Practices आपके खाने को रखेंगी Healthy

1. फूड क्लीनिंग

कोई भी भोजन तैयार करने से पहले कच्चे खाद्य पदार्थों जैसे सब्जियों या फलों को अच्छी तरह से धोना याद रखें। खाने की चीजों को छूने से पहले और बाद में कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को गर्म पानी में धोएं। हालांकि मांस पोल्ट्री, मछली या अंडे को न धोने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसे धोने की प्रक्रिया में पानी के छींटे निकलते हैं और यह बैक्टीरिया फैला सकता है।

2. कच्चे फूड पदार्थ रखें अलग

आपको हमेशा कच्चे फूड पदार्थों को अन्य खाद्य पदार्थों से अलग रखने की आदत बनानी चाहिए। कच्चे मांस पोल्ट्री, सीफूड और अंडों को एक-दूसरे से दूर रखना याद रखें। इतना ही नहीं कच्चे खाद्य पदार्थों के लिए अलग कटिंग बोर्ड और चाकू का उपयोग करें।

3. खाना बनाना

खाना पकाते समय भोजन के तापमान के बारे में जागरूक रहें। खासकर नॉनवेज जैसे चिकन, फिश, मटन आदि को साफ करने के बाद ही पकाना चाहिए। इससे उनमें मौजूद बैक्टीरिया एवं खतरनाक तत्व नष्ट हो जाते हैं। जानकारी के मुताबिक खाने को 75 °C पर पकाने से उसके बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।

4. फ्रिज में पनपते हैं कीटाणु

सबकी आदत होती है कि जो भी खाना बचता है उसे फ्रिज में रख दिया जाता है। ऐसे में कई बार कोई चीज रखे-रखे सड़ जाती है और फफूंद भी पड़ जाती। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज की सफाई हर दो-तीन में हो। खराब हो चुके सामान को तुरंत फेंक दें। वरना इनसे पैदा हुए बैक्टिरियां अन्य खाने की चीजों को भी नुकसान पहुंचाएंगे। साथ ही फ्रिज से खाना निकालकर तुरंत न खाएं। उन्हें रूम टेम्प्रेचर पर आने दें, फिर गर्म करके खाएं।

5. हमेशा ढक कर रखें खाना

रात को हमेशा सोते वक्त जांच लें कि कहीं खाने की कोई चीज खुली न रह गयी हो। क्योंकि कॉकरोच और अन्य बैक्टीरिया खुली चीजों पर ही घूमते हैं। इसीलिए हमेशा खाना बनने के बाद ढंग कर रखें। साथ ही बचा हुआ खाना भी फ्रिज में ढंक कर रखें।

और पढ़ें- बुरे सपने कर रहे हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए जानें कौनसे फूड खाएं और कौनसे नहीं

भूलकर भी फ्रिज में ना रखें ये पांच चीजें, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने बताए इसके नुकसान

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका