
Most Expensive Mango In World: गर्मियों का सीजन शुरू होते से ही आम की आवक भी शुरू हो गई है। यह एक ऐसा फल है, जो गर्मियों में 2 से 3 महीने ही मिलता है और घर-घर में आम का स्वाद जरूर चखा जाता है। आम की भी दर्जनों वैरायटी आती है, जिसमें बादाम, तोतापरी से लेकर अल्फांसो आम सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले आमों में से एक है। हालांकि, 50 से ₹100 किलो में मिलने वाले आम और भी ज्यादा खास है, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताते हैं जिसे खरीदने के लिए आपको अपने सोने का हार (World costliest mango) तक गिरवी रखना पड़ सकता है। दरअसल, 1 तोला सोने की कीमत लगभग 1 लाख रुपए हो गई है और इस आम को खरीदने के लिए आपको कम से कम 3 तोला सोना जितने पैसे चुकाने होंगे। तो आइए आपको बताते हैं दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में...
ये है दुनिया का सबसे महंगा आम (Miyazaki mango price)
दुनिया के सबसे महंगे आम का खिताब पाने वाला मियाजाकी आम एक रेयर जापानी किस्म का आम है। जिसके 1 किलो की कीमत 2.5 से ₹3 लाख रुपए होती है। इस आम की खेती करना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि यह केवल जापान में ही उगाया जा सकता है। मुख्य रूप से इसकी खेती मियाजाकी शहर में होती है, जो जापान क्यूशू प्रांत में स्थित है। यह आम केवल जंगलों में ग्रीन हाउस बनाकर उगाए जाते हैं। यहां की जलवायु आम की खेती के लिए एकदम सटीक है, इसलिए भारत या अन्य देश में यह आम नहीं उगाया जा सकता। यही कारण है कि इस रेयर आम की कीमत आसमान छूती है।
जापान में कहते हैं सूर्य का अंडा (Miyazaki mango from Japan)
जापान में मियाजाकी आम को ताइयो नो तामागो कहा जाता है, जिसका मतलब होता है सूर्य का अंडा। इस आम को ताइयो नो तामागो हासिल करने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना पड़ता है। जिसके अनुसार आम का वजन 350 ग्राम से ज्यादा होना चाहिए, इसकी स्किन का दो तिहाई हिस्सा लाल रंग का होना चाहिए। इसमें चीनी की मात्रा 15% या उससे ज्यादा होनी चाहिए। केवल 10% मियाजाकी आम को ताइयो नो तामागो का लेवल दिया जाता है।
मियाजाकी आम की खासियत (Miyazaki mango benefits)
मियाजाकी आम अपनी मनमोहक बनावट और स्वाद के लिए जाना जाता है। यह पीले नहीं बल्कि लाल रंग का होता है। यह नॉर्मल आम से ज्यादा मीठा और जूसी होता है। स्वाद के साथ ही सेहत में भी फायदेमंद होता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे रेड सन या रेड एग के नाम से भी जाना जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.