
Expensive Foods: लग्जरी शब्द केवल महंगे कपड़ों या फिर बैग को ही नहीं बल्कि आपके खाने को भी परिभाषित कर सकता है। आमतौर पर आसानी से उगने वाले फल सब्जियों की कीमत इतनी होती है, जिसे आम इंसान आसानी से खरीद सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ फूड्स ऐसे भी है, जिनमें आप महीने भर का घर का किराया चुका सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स की खासियत के बारे में।
हो सकता है कि आपको सुनने में अजीब लगे लेकिन मछली के काले अंडे यानी कि केवियर बहुत महंगे आते हैं। इसे स्टर्जन मछली से प्राप्त किया जाता है। बेलुगा स्टर्जन मछली बहुत रेयर पाई जाती हैं। इस मछली के अंडे बहुत महंगे बिकते हैं जिसका प्रमुख कारण मछलियों को बड़ा होने में लगने वाला समय है। अब तो कुछ मछलियां लुप्त भी हो गई हैं। मछली के अंडे में नट का टेस्ट आता है, जो कि इसे लोगों के बीच काफी पॉपुलर बनाता है। केवियर के एक छोटे से डिब्बे की कीमत लाखों तक हो सकती है।
इटली में पाए जाने वाले व्हाइट ट्रफल्स बेहद महंगे आते हैं। यह जमीन के नीचे उगते हैं। इन्हें ढूढ़ने के लिए कुत्तों की जरूरत पड़ती है। उनकी महक इतनी तेज होती है कि कुत्ते आसानी से ढूंढ लेते हैं। सफेद ट्रफल्स का अनोखा और तेज स्वाद डिश को कई गुना स्वादिष्ट बना देता है। अगर सफेद ट्रफल्स का छोटा टुकड़ा पास्ता में डालें, तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। क्योंकि यह फंगस मुश्किल से पाया जाता है, इसलिए हजारों डॉलर प्रति किलो में बिकता है।
और पढ़ें: World Bamboo Day 2025: 5 यूनिक बैंबू रेसिपीज, जो स्वाद और हेल्थ दोनों में बेस्ट
स्वीट्स से लेकर बिरयानी का स्वाद बढ़ाने वाले केसर का दाम भी बहुत ज्यादा होता है। एक क्रोकस फूल में केवल तीन छोटे-छोटे रेशे केसर मिलता है। करीब 1 किलो केसर प्राप्त करने के लिए 1,50,000 फूलों की जरूरत पड़ती है। इन्हें हाथों से तोड़ा जाता है जो कि बहुत मेहनती काम है। 1 किलो केसर की कीमत 3 से 4 लाख रु तक होती है।
और पढ़ें: प्रोटीन रिच कुट्टू आटा बनता है फलों के बीज से, नवरात्रि में बनाएं 6 स्वादिष्ट रेसिपी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.