दुनिया की सबसे महंगी पानी की बोतल की कीमत एक शानदार फ्लैट के बराबर, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Published : Apr 30, 2023, 07:18 AM ISTUpdated : Apr 30, 2023, 09:02 AM IST
water bottle

सार

प्लास्टिक, तांबे, स्टील और कांच की बोतल हमारे दिनचर्या का हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी पानी की बोतल की कीमत कितनी हैं। अगर हम कहें कि इसकी कीमत एक शानदार फ्लैट से ज्यादा है तो आप क्या कहेंगे। आइए बताते हैं इस बारे में। 

फूड डेस्क.खूबसूरत कांच की बोतल से लेकर प्लास्टिक की बोतल में हम सब पानी पीते हैं। कुछ लोग पारंपरिक तांबे की बोदल में पानी पीना पसंद करते हैं। पानी की बोतल हमारे डेली लाइफ का अभिन्न अंग हैं। वैसे तो मार्केट में इनकी कीमत 100 रुपए से लेकर कुछ हजार तक होगी। लेकिन जब हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया की सबसे महंगी पानी की बोतल के बारे में जिसकी कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे।

दुनिया की सबसे महंगी पानी की बोतल Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani है जिसकी कीमत 50 लाख रुपए हैं। साल 2010 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इस बोतल का नाम शामिल किया गया था। ना सिर्फ यह बोतल महंगी है बल्कि बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक है। इतनी खूबसूरत बोतल दुनिया में दूसरी नहीं हैं। सबसे आकर्षक बोतल होने का खिताब भी इसने अपने नाम दर्ज कर रखा है। 

यह इतना महंगा क्यों है?

Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani में 750 मिली तक पानी भर सकते हैं। यह बोतल 24 कैरेट सोने से बनी हैं। बोतल के अंदर के पानी में भी लगभग 5 ग्राम 24 कैरेट सोना है जो पानी में क्षारीयता का संकेत देता है। इसमें डायमंड भी जड़े गए हैं। इतना ही नहीं इस बोतल का सारा पानी दुनिया के सबसे शुद्ध स्थानों जैसे आइसलैंड, फिजी और फ्रांस के ग्लेशियरों से भरा जाता है। जिसकी वजह से इसकी कीमत 50 लाख रुपए है।

किसने इस बोतल को डिजाइन किया

सबसे कीमती बोतल को एक फेमस आर्टिस्ट फर्नांडो अल्टामिरानो ( Fernando Altamirano) ने डिजाइन किया। फर्नाडो अपने क्लासिक डिजाइनों के लिए जाने जाते हैं। इस बोतल को हाथ से बनाया गया है। वास्तव में, 2010 में Acqua di Cristallo की एक बोतल 4 मार्च, 2010 को 60,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक में नीलाम हुई थी। एक मूर्तिकला की तरह डिज़ाइन की गई, यह बोतल एक बेशकीमती संपत्ति है।

और पढ़ें:

शादी के दौरान दूल्हे ने की ऐसी डिमांड शर्म से लाल हो गई दुल्हन साहिबा, फिर हजारों लोगों के सामने करना पड़ा KISS

घर में बच गई है रात की बासी दाल, तो सुबह इससे बनाएं ये 7 हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी