
स्वतंत्रता दिवस पर घर को देशभक्ति के रंग में सजाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे डेकोरेशन के सामान खरीदें। घर में रखें सुंदर प्लांट और प्लांटर को सजानकर आप तिरंगा लुक भी तैयार कर सकते हैं। सफेद, नारंगी फूलों के साथ स्वतंत्रता दिवस थीम लुक रेडी कर सकते हैं। जानिए ऐसे कुछ आइडिया के बार में, जिससे प्लांटर और प्लांट्स की मदद से घर को सजाया जा सकता है।
अगर आपके पास बालकनी में स्पेस है, तो आप बालकनी के किनारे तरफ तीन लेयर तिरंगा स्टाइल में सजा सकते हैं। ऊपर की तरफ नारंगी रंग के फूल वाले पौधे रखें। बीच में सफेद फूल वाले और नीचे हरी पत्तियों वाले पौधे से सजाएं। ऐसा करने से बिना ज्यादा खर्च किए आप ट्राई कलर प्लांट वॉल आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस जगह पर फैमिली फोटो सेशन करें और फिर सोशल मीडिया में पोस्ट करें। ये काफी सुंदर दिखेगा।
अगर आपके घर में प्लेन मिट्टी के गमले हैं, तो आप स्वतंत्रता दिवस थीम से बालकनी या फिर बगीचों को सजाने के लिए तिरंगे रंग के गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारंगी, सफेद और हरे रंग के प्लांटर रंग कर तैयार करें। आप इसे बालकनी की रेलिंग या घर के एंट्रेंस के पास एक लाइन में रख सकते हैं। इससे घर का लुक सुंदर दिखेगा।
और पढ़ें: एलोवेरा की पत्तियां नहीं हो रहीं बड़ी? पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करें ये 4 काम
घर के बगीचे या फिर बालकनी के कोने को 15 अगस्त की थीम पर सजाने के लिए केसरिया, सफेद फूल और हरे रंग पत्तियों वाले पौधे का इस्तेमाल करें। आप नारंगी गेंदे के बगल में सफेद गुलाब और उसके बगल में मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। अगर गमले भी रंगे हुए होंगे तो बहुत अच्छे लगेंगे।
पौधों की हरियाली के बीच तिरंगा लुक तैयार करने के लिए आसपास केसरिया और सफेद रंग के छोटे रिबन लगाए जा सकते हैं। हरे रंग के लिए पौधों की पत्तियां ही काफी रहेंगी। सस्ते डेकोरशन से स्वतंत्रता दिवस में घर चमक उठेगा।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.