
खूबसूरत बालकनी को सजाने के लिए आपको महंगे प्लांटर्स मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में ही ऐसी कई चीजें उपलब्ध होती हैं, जिन्हें फेंक दिया जाता है या कबाड़ में बेच दिया जाता है। आप इससे भी खूबसूरत प्लांटर्स बना सकते हैं। हर घर में बाथरूम और फर्श साफ करने के लिए फिनायल का इस्तेमाल होता है। 5 लीटर वाली बड़ी फिनायल की प्लास्टिक बोतल को खाली होने के बाद फेंके नहीं। इनसे खूबसूरत प्लांटर्स बनाए जा सकते हैं। पिंक पिग डिजाइन प्लांटर हो या फिर हैंगिंग प्लांटर, जानते हैं कैसे सिंपल तरीके से फिनायल बोतल से बालकनी को सजाया जा सकता है।
फिनायल बोतल से प्लांटर्स बनाने के लिए आपको 5 लीटर की प्लास्टिक बोतल की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही पैर बनाने के लिए चार छोटी प्लास्टिक बोतल का यूज करें। बोतल को वर्टिकल 4 से 5 इंच काट लें ताकि इस पर मिट्टी भर सकें और पौधे लगा सके। इस प्लांटर को खड़ा करने के लिए चार पैरों की जरूरत पड़ेगी। चार छोटी बोतल को बीच से काटकर ढक्कन की तरफ से प्लांटर को खड़ा करें। बोतल में ही फेवीकोल की मदद से छोटी बोतल को चिपका दें। अब बोतल के आगे के हिस्से में परमानेंट मार्कर और कलर की मदद से आंखें बनाएं। वहीं ढक्कन में दो डॉट लगाएं और पिंक पेपर से कान बना दें। तैयार है खूबसूरत पिंक पिग प्लांटर।
फिनाइल की 5 लीटर की बोतल कांच, ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक और सफेद प्लास्टिक में आती है। अगर आपके पास सफेद प्लास्टिक की 5 लीटर की बोतल है, तो उससे उससे सुंदर हैंगिंग प्लांटर्स तैयार हो जाएंगे। इसके लिए आपको बोतल में सेंटर सेमी सर्कल कट करना होगा। इसके बाद बोतल के नीचे छेद करें और मिट्टी डालकर फूल और रंगीन पत्तियों वाले पौधे लगाएं।
और पढ़ें: Orange Foliage Plants: फूल नहीं ऑरेंज लीव्स से बालकनी दिखेगी रंगीन, चुनें 4 रंगीन पत्ते वाले पौधे
फिनायल की बोतल से लेडीबग डिजाइन का प्लांटर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बोतल को बीच से काटना होगा और इसमें प्लास्टिक का छोटा गमला रखना होगा। उससे पहले बोतल को रेड कलर से पेट कर लें। इसके बाद इसमें ब्लैक कलर के छोटे-छोटे डॉट लगाएं। ढक्कन को ब्लैक कलर से पेंट करने के बाद उसमें दो गूगल आईज लगाएं। तैयार है खूबसूरत लेडीबग प्लांटर। बालकनी में ऐसा प्लांटर खूबसूरती को खूब बढ़ाएगा।
और पढ़ें: DIY Oil Can Planters: प्लास्टिक ऑयल केन से बनाएं 4 खूबसूरत प्लांटर्स, चमक उठेगी बालकनी
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.