Succulent Plants: 5 सक्यूलेंट प्लांट जो देंगे घर को लग्जरी विला लुक, लगाएं और सजाएं घर का कोना-कोना

Published : Feb 02, 2026, 01:38 PM IST

स्मॉल पॉट में लगे सक्यूलेंट प्लांट्स घर को लक्जरी और मॉडर्न लुक देते हैं। एचेवेरिया से लेकर जेड प्लांट जैसे सक्यूलेंट प्लांट्स कम देखभाल में होम डेकोर के लिए परफेक्ट हैं। अगर घर में स्पेस कम है और चाहते हैं कि लग्जरी लुक मिले तो लगाएं ये 5 पौधे।

PREV
16

आज के मॉडर्न होम डेकोर में सक्यूलेंट प्लांट्स तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। कम जगह, कम पानी और मिनिमल केयर में भी ये पौधे घर को लक्जरी और क्लीन लुक देते हैं। छोटे साइज और यूनिक शेप की वजह से इन्हें साइड टेबल, वर्क डेस्क, बालकनी, किचन शेल्फ या बेडरूम कॉर्नर-कहीं भी रखा जा सकता है। अगर आप भी अपने घर को बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो ये 5 सक्यूलेंट प्लांट्स आपके लिए परफेक्ट हैं।

26

एचेवेरिया 

एचेवेरिया अपने गुलाब जैसी गोल पत्तियों के लिए जानी जाती है। यह प्लांट छोटे सिरेमिक या व्हाइट पॉट में बेहद एलिगेंट लगता है। लिविंग रूम या सेंटर टेबल पर रखने से घर को इंस्टेंट प्रीमियम फील देता है। कम पानी और हल्की धूप में यह आसानी से बढ़ता है।

36

हावोर्थिया 

अगर आपके घर में सीधी धूप नहीं आती, तो हावोर्थिया बेस्ट ऑप्शन है। इसकी मोटी, धारियों वाली पत्तियां इसे मॉडर्न लुक देती हैं। यह बेडरूम, ऑफिस डेस्क और बुक शेल्फ के लिए परफेक्ट सक्यूलेंट प्लांट माना जाता है।

46

जेड प्लांट 

जेड प्लांट को गुड लक और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। छोटे पॉट में लगाया गया जेड प्लांट न सिर्फ सुंदर दिखता है, बल्कि वास्तु के अनुसार भी शुभ माना जाता है। यह बालकनी, खिड़की या एंट्रेंस एरिया को सजाने के लिए परफेक्ट है।

56

जेब्रा सक्यूलेंट 

इस प्लांट की पत्तियों पर सफेद धारियां होती हैं, जो इसे बिल्कुल यूनिक बनाती हैं। यह बहुत ही स्लो ग्रोइंग प्लांट है और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। स्मॉल ब्लैक या ग्रे पॉट में यह बेहद लक्जरी लुक देता है।

66

स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स 

यह हैंगिंग सक्यूलेंट छोटे मोतियों की माला जैसा दिखता है। इसे आप स्मॉल हैंगिंग पॉट में लगाकर बालकनी, किचन या विंडो के पास सजा सकते हैं। यह घर के किसी भी कोने को ट्रेंडी और इंस्टाग्राम-रेडी बना देता है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories