
Indoor Plant हो या फिर आउटडोर पौधे, उनमें कीड़े लगने की समस्या बेहद आम है। सालों की मेहनत से तैयार किया गया गार्डन कीट अक्सर खराब देते हैं। वैसे तो पौधों में कीड़े लगाना स्वाभाविक, इन्हें खत्म तो नहीं किया जा सकता है हालांकि परेशानी थोड़ी कम हो सकती है। पौधों को चुनते वक्त उनकी प्रतिरोधक क्षमता पर ध्यान दें, ताकि वह खुद के साथ आसपास स्थित प्लांट्स को भी कीट मुक्त रखने में मदद करें। यदि आप भी ऐसे ही प्लांट लगाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी बेहद काम आएगी। आज हम लेकर आए हैं उन 5 पौधों की लिस्ट, जिनमें कीड़े न के बराबर लगते हैं।
गार्डन और बालकनी में मधुकामिनी पौधा जरूर होना चाहिए। इसमें सफेद रंग के फूल आते हैं, जो केवल रात में ही खिलते हैं। खास बात है कि इनकी खुशबू के आगे इत्र भी फेल है। चमकदार हरे रंग की पत्तियां इसे और भी खूबसूरत बनाती है। मधुकामिनी उगाते वक्त 3-4 घंटे धूप का ख्याल रखे। यह गर्मियों में तेजी से बढ़ता है। कम से कम 12-15 इंच का गमला इस्तेमाल करें, ताकि पौधा फैल सके। हर रोज पानी देने की बजाय मिट्टी सूखने पर ही पानी डालें।
नोट- मधु कामिनी की प्रतिरोधक क्षमता दूसरे प्लांट के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। इसमें आमतौर पर फफूंद, मिलीबग या फिर माइट जैसे कीड़े नहीं लगते हैं।
ये भी पढ़ें- Coriander Varieties For Home: नींबू से मीठे स्वाद तक, घर पर उगाएं धनिया की 5 शानदार वैरायटी
बालकनी की रंग-बिरंगा बनाने और कम जगह में घनादार पौधा लगाने के लिए बोगनवेलिया से अच्छा पौधा शायद ही आपको मिले। ये पश्चिमी देशों में सबसे पॉपुलर Outdoor Flowering Plants में से एक है। यह प्लांट कलरफुल कांटे और रंग-बिरंगे फूलों के लिए जाना जाा है। आप इसे गर्मियों के मौसम में लगाएं तो ज्यादा अच्छा है, सूर्य की तपिश में यह और जल्दी बढ़ता है। इसे लगाते वक्त 15 इंच के गमले का इस्तेमाल करें, कम पानी दें।
नोट- इस पौधे में कीटों की परेशानी न बराबर होती है।
ये भी पढ़ें- Best Summer Flowering Plants: बालकनी गार्डन को बनाएं रंगीन, 40°C गर्मी में खिलेंगे ये फूलदार पौधे
अगर आपको फूल से ज्यादा कलरफुल लीफ पसंद हैं तो Caladium Plant से बगिया सजाना बना है। यह पौधा रंगीन पत्तियों संग आता है, जो खूबसूरती में सबसे अलग और प्यारा लगता है। इसमें पत्ते एक नहीं बल्कि अलग-अलग रंगों के होते हैं जो गार्डन को अलग सी सुंदरता प्रदान करेगा। यह पौधा गर्मियों के मौसम में तेजी से ग्रो करेगा। इसे लगाते वक्त चौड़े गमले का इस्तेमाल करें। ज्यादा पानी पौधा सड़ा सकता है, इसलिए मिट्टी सूखने पर ही Plant Watering करें। इसमें भी आमतौर पर कीड़े नहीं लगते हैं।
नाम सुनने में जितना अजीब है, पौधा उतना ही ज्यादा यूनिक है। यह एक Outdoor Plants For Balcony के लिए परफेक्ट है, जिसे घर की सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पौधा सदाबहार है, जिसे किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है। इसकी पत्तियां लंबी और नुकीली होती हैं। इसे लगाते वक्त ज्यादा बड़े गमले का इस्तेमाल मत करें। 5-8 इंच का गमला काफी है। इसे ज्यादा पानी पसंद नहीं है, इसलिए 7-15 दिन में ही वॉटरिंग करें। यह पौधा भी कीड़ों का शिकार नहीं होता है।
बेल के साथ फूल चाहिए तो राखी बेल लगाएं। इसके फूल बिल्कुल राखी जैसे लगते हैं। यह एक नहीं बल्कि कई रंग के बड़े-बड़े फूलों के लिए जाना जाता है। आप इसे गर्मी के मौसम में लगाएं। गमला 15 इंच तक का लें, नमी बनाएं रखने के लिए पानी डालें। इस पौधे में वैसे तो कीड़े नहीं लगते हैं हालांकि, कभी-कभी कीट लगने की संभावना होती है इसलिए नीम ऑयल स्प्रे करते रहें।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.