Indoor Plants that Grow in Water: पानी में उगने वाले पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए बेस्ट है। मनी प्लांट से इंग्लिश आइवी तक 5 प्लांट की लिस्ट जिन्हें बिना मिट्टी पानी में लगा सकते हैं। जानें कैसे और देखभाल के आसान टिप्स।
Water Plants For Home: पौधे लगाना घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं, लेकिन मिट्टी से लेकर गमले खरीदना थोड़ा मुश्किल भरा काम है। अगर आपके दुकान से जाकर पौधों से जुड़े सामान लेने का वक्त नहीं है तो परेशान बिल्कुल मन हो। यहां देखें पानी में उगने वाले पौधों की फेहरिस्त, जिन्हें लगाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और ये कम जगह में आसानी से खिल आते हैं।

पानी में मनी प्लांट कैसे उगाएं ?
मनी प्लांट लगभग हर घर में होता है। इसे मिट्टी के साथ पानी में भी उगा सकते हैं। अगर आप Water Gardening करना चाहते हैं तो पौधे की 4-5 इंच की एक कंटिंग लें और उसकी गांठ नीचे से कांट दें और इसे कांच के ग्लास या जार में पानी के अंदर रख दें। कुछ ही दिनों में जड़े दिखने लगेंगी। बता दें कि मनी प्लांट में ऑक्सिन यानी प्राकृतिक हार्मोन पाया जाता है, जिस वजह से यह पानी में भी काफी तेजी से बढ़ता है।
लकी बैंबू की देखभाल कैसे करें ?

Lucky Bamboo Indoor Plant के लिए प्रसिद्ध है। ये ड्रेसीन पौधे की एक वैरायटी है, फैंगशुई में इसे शुभ माना जाता है। अगर आप भी कम देखभाल में सुंदर सा पौधा उगाना चाहते हैं तो इसे लगाएं। पौधा उगाने के लिए RO वॉटर का यूज करें।
ये भी पढ़ें- 5 Low Light Plants Ideas: कम रोशनी में ज्यादा रंग ! फ्लैट वालों के लिए 5 कलरफुल लीफ प्लांट
कोलियस पानी में कैसे लगाएं ?
Coleus Plant कलरफुल पौधा है, जो रंग-बिरंगी पत्तियों के साथ आता है। अगर आप Leafy Plants पसंद करते हैं तो इसे चुनें। उगाने के लिए प्लांट की थोड़ी सी कटिंग लेकर पानी के जार में डाल दें और ऐसी जगह रखें जहां से 5-6 घंटे की इनडायरेक्ट सनलाइट मिलती रहे।
ये भी पढ़ें- Microgreen Gardening: 1Ltr वॉटर बोतल करें रीयूज, उगाएं माइक्रोग्रीन्स और ब्रेकफास्ट में खाएं
ट्रेडेस्कैंटिया कैसे उगाते हैं ?
इस पौधे को Wandering Jew या Spiderwort भी कहते हैं। यह एक बहुत ही सुंदर और तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, जो पानी में काफी तेजी से बढ़ता है। प्लांट कंटिंग को कांच की बोतल में रख दें, हालांकि ध्यान दें पानी उतना ही रखें जिनमें तना भीग जाएं। जार को इनडायरेक्ट सनलाइट पसंद है। हर 3-4 दिन में पानी बदलें।
इंग्लिश आइवी प्लांट
इंग्लिश आइवी को पानी में उगाना आसान है। यह केवल वॉटर प्लांट नहीं बल्कि Home Décor Plant का काम करता है। जार में स्वस्थ तने वाली कटिंग लें, और उतना ही पानी डालें कि तने के कम से कम दो नोड डूब जाएं। अब इसे ऐसी जगह पर रखें जहां से इनडायरेक्ट सनलाइट आती हो। 15-20 दिनों में जड़े दिखाई देने लगेंगी।
वॉटर गार्डनिंग कैसे करें ?
- वॉटर गार्डनिंग करने में आसान है, लेकिन इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है वरना सारी मेहनत खराब हो जाएगी।
- साफ पानी का इस्तेमाल करें
- नल के पानी में क्लोरीन ज्यादा है तो 2-4 घंटे पानी खुला छोड़ दें
- हफ्ते में 3-4 बार पानी बदलें
- वाटर प्लांट को इनडायरेक्ट रोशनी ज्यादा पसंद होती हैं
- जरूरत पड़ने पर लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें
पानी में पौधे उगाने के फायदे
- सुनने में अजीब है लेकिन है मिट्टी के मुकाबले इन पौधों में पानी कम लगता है
- मिट्टी में कई तरह के कीड़े और फंगस होते हैं, लेकिन वाटर प्लांट में कीटनाशक का इस्तेमाल न के बराबर होता है
- कम जगह में वाटर प्लांट को उगाया जा सकता है
