Best Summer Flowering Plants: 40 डिग्री तापमान में अक्सर पौधे खराब हो जाते हैं तो जानिए उन फूलदार पौधों के बारे में जिन्हें कम पानी और तेज धूप में आसानी से उगाया जा सकता है। गमले में पौधा लगाने का आसान तरीका और देखभाल टिप्स।

गर्मियों में पौधे लगाना आसान नहीं है। एक तो सूरज की तपिश और ऊपर से नमी न होने के कारण अक्सर प्लांट मुरझा जाते हैं या फिर पूरी तरह से खराब हो जाते हैं। आप भी 40 डिग्री तापमान के बीच बालकनी और गार्डन में पौधे नहीं लगाती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं। जहां हम लेकर आए हैं ऐसे 4 पौधों की लिस्ट जो सस्ते होने के साथ ही भीषण गर्मी में भी अच्छे से खिलते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गेंदा का पौधा गमले में कैसे लगाएं ?

गर्मी हो या सर्दी गेंदा कभी साथ नहीं छोड़ता है, इसे आप बिना किसी परेशानी के उगा सकते हैं।

  • 5-7 इंच का गमला लें
  • गेंदे के बीज 1 इंच गहराई पर बोएं
  • 6-7 घंटे की धूप दिखाएं
  • रोज एक बार पानी दें
  • 7-10 दिन में जड़े निकलने लगती हैं
  • पौधा बड़े होने पर पिचिंग करें, इससे फूल ज्यादा आते हैं

जिनिया प्लांट

गर्मियों में रंग-बिरंगे फूल की डिमांड हैं तो आप गार्डन में जिनिया प्लांट लगा सकते हैं। ये कम देखभाल में भी काफी अच्छे से बढ़ता है।

  • ग्रो बैग या गमला लें
  • बीज को आधे इंच गहराई पर लगाएं
  • पूरी तरह से धूप में रखें
  • नमी बनाए रखने के लिए पानी देना न भूलें
  • 4-7 दिन में जड़ें आ जाएंग
  • 40-45 दिनों में फूल

ये भी पढ़ें- थोड़ा सा पानी और 0% मेहनत ! घर पर लगाएं 5 वाटर प्लांट

गमले में पोर्टुलोका कैसे लगाएं ?

अगर आपको छोटी जगह में शानदार रंग-बिरंगे फूल चाहिए तो Succulent Plant पोर्टुलोका लगाएं। इसमें बहुत सुंदर और रंग-बिरंगे फूल आते है। खास बात है कि गमले में अगर इसके बीज लगा दिए जाएं तो पौधा लगातार उगता रहता है।

  • पोर्टुलोका को फरवरी से जून तक लगाया जा सकता है।
  • इसे दिन में 6-8 घंटे की जरूरत होती है
  • वेल ड्रेन मिट्टी का इस्तेमाल करें
  • इसे गमले, हैंगिंग बास्केट में लगाएं

ये भी पढ़ें- Microgreen Gardening: 1Ltr वॉटर बोतल करें रीयूज, उगाएं माइक्रोग्रीन्स और ब्रेकफास्ट में खाएं

गेलार्डिया प्लांट की देखभाल कैसे करें ?

अगर आप Flowering Plants लगाना पसंद करते हैं तो गेलार्डिया लगाएं। ये बहुत खूबसूरत लगता है, इसके लिए काफी ज्यादा आकर्षक होते हैं। साथ ही ये धूप में काफी अच्छे से खिलता है।

  • यह पौधा 6-8 घंटे की धूप में अच्छे से खिलता है
  • इसे जल निकासी वाली मिट्टी ज्यादा पसंद हैं
  • लगाते समय पौधे को नियमित पानी दें
  • वहीं जड़े निकलने के बाद 15 दिन में एक पानी दें