Yellow Leaf Plant: ड्राइंग रूम को ब्राइट बनाएंगे ये 5 पीली+हरी पत्तियों वाले पौधे

Published : Feb 03, 2026, 05:33 PM IST

Yellow Leaf Indoor Plants: अगर आप अपने घर को ब्राइट, फ्रेश और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, तो ड्राइंग रूम में ये 5 पीली पत्तियां वाले डेकोरेटिव पौधे जरूर लगाएं। इससे न केवल इंटीरियर अपग्रेड होगा, बल्कि बहुत ही फ्रेश एक्सपीरियंस भी मिलेगा।

PREV
15
गोल्डन मनी प्लांट

गोल्डन मनी प्लांट एक पॉपुलर इंडोर प्लांट है। इसकी हरी और पीली पत्तियां घर को पॉजिटिव और फ्रेश बनाती है। इस पौधे को कम देखभाल की जरूरत होती है। कम पानी या कांच की बोतल में भी आप डेकोरेटिव गोल्डन मनी प्लांट लगा सकते हैं।

और पढ़ें- Low Light Bedroom Plants: बिना धूप के भी हराभरा रहेगा बेडरूम, जानिए लो-लाइट रूम के लिए बेस्ट 5 प्लांट

25
येलो क्रोटन

येलो क्रोटन प्लांट की पत्तियां पीले, हरे और कभी-कभी लाल रंग के शेड में भी होती है। ये आपके लिविंग रूम और बालकनी के लिए बेस्ट मानी जाती है। ये घर को बहुत ही कलरफुल और वाइब्रेंट लुक देंगे। खासकर बसंत या गर्मी के मौसम में ये प्लांट्स बहुत ही जल्दी ग्रो करते हैं और बहुत ही खूबसूरत लुक भी देते हैं।

35
येलो ड्रासेना

येलो ड्रासेना की लंबी पत्तियों के बीच में पीली धारियां होती है, जो बहुत ही खूबसूरत और एलिगेंट लगती है। मॉडर्न होम डेकोर के लिए ये परफेक्ट चॉइस है। इसे कम रोशनी में भी घर के अंदर बेडरूम या फिर ड्राइंग रूम में लगाया जा सकता है।

45
एरिका पाम

एरिका पाम की पत्तियां भी हल्की हरी और पीली होती है, जो रॉयल और फ्रेश लुक घर को दे सकती है। ये एक एयर प्यूरीफायर प्लांट भी होता है, जो बड़े से हॉल या ऑफिस स्पेस के लिए एक परफेक्ट चॉइस है।

55
येलो अगलाओनेमा

येलो अगलाओनेमा एक विदेशी प्लांट है। इस पौधे की पत्तियों में हल्का क्रीमी येलो और ग्रीन कलर मिक्स होता है। ये ड्राइंग रूम, बेडरूम या स्टडी रूम के लिए परफेक्ट है, जो कम पानी में भी पनप जाता है और इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories