
बाजार में कैमिकल युक्त सब्जियां खाकर सेहत खराब करने की बजाय अब लोग किचन गार्डन का रूख कर रहे हैं। घर पर उगी सब्जियां टेस्टी होने के साथ स्वाद में भी नंबर वन होती हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को लगता है मिट्टी, खाद और बीज खरीदने से लगाने तक यह मेहतन भरा होने के साथ खर्चीला काम है लेकिन ऐसा नहीं है। थोड़ी सी समझदारी और घरेलू संसाधनों का इस्तेमाल कर आप 500रु. से कम खर्च में खूबसूरत सा गार्डन तैयार कर सकती हैं।
बाजार में मिट्टी के गमले से सिरेमिक गमलों की कीमत 100-700रु. तक जाती है। इसकी बजाय आप घर में पुराने तेल के डब्बों और प्लास्टिक बोतल को काटकर गमला तैयार करें। इसमें पौधा अच्छे से उगते हैं और देखने में भी प्यारे लगते हैं। इन्हें घर के अंदर, बाहर और हैंगिंग प्लांटर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
महंगी पॉटिंग मिक्स सॉयल में पैसे खर्च करने की बजाय आप स्थानीय मिट्टी, नदी की रेत और घर के रसोई के कचरे ( सब्जी, अंडे और फलों के छिलकों को) कंपोस्ट की तरह इस्तेमाल करें। इससे घर पर ही आप मिट्टी तैयार कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- जंग लगी चाबियों को फेंके नहीं, घर सजाने के 5 DIY आइडिया
अब बारी आती है सब्जियों के बीज के तो किचन में धनिया, मेथी, टमाटर, मिर्च, मेथी, सौंफ और सरसों के बीज आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप किसी खास सब्जी का बीज लेना चाहती हैं तो स्थानीय बीज दुकानों और नर्सरी पर किफायती दामों पर ये आसानी से मिल जाएंगे।
जून के महीने से मानसून की शुरुआत हो जाती है। इस दौरान पत्तीदार सब्जियां अच्छे से बढ़ती हैं। आप घर पर भिंडी, लौकी, करेला, खीरा, लोबिया, टमाटर, मिर्च, धनिया, पुदीना आसानी से लगा सकती हैं। इसके अलावा इस्तेमाल होने वाली सब्जी जैसे हरा प्याज भी उगाएं। इसके लिए प्याज का जड़ वाला हिस्सा पानी में रख दें, कुछ ही दिनों में नई पत्तियां आ जाएंगी, अब इसे मिट्टी में लगा दें। इसी तरह लहसुन की एक कली मिट्टी में लगाएं और धीरे-धीरे पूरा पौधा तैयार हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- कबाड़ से कमाल तक, 6 यूनिक प्लांटर आइडियाज विद प्लांट
समय-समय पर पौधों की अच्छी ग्रोथ और फसल के लिए खाद की आवश्यकता होती है। ऐसे में इन होम मेड फर्टीलाइजर का इस्तेमाल करें-
पौधों में कीड़े लगने का खतरा हमेशा रहता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप DIY प्राकृतिक कीटनाशक का इस्तेमाल करें
तो देखा, यदि आप पुराने कंटेनर, घरेलू खाद, रसोई के बीज और नेचुरल तैयार से कीटनाशक का इस्तेमाल करें तो केवल 300-500रु के कम खर्च में सक्सेसफुल किचन गार्डन की शुरुआत कर सकती हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.