जंग लगी चाबियों को फेंके नहीं, घर सजाने के 5 DIY आइडिया
Old Keys DIY Ideas: क्या पुरानी चाबियों से घर का डेकोर किया जा सकता है? जंग लगी चाबियों से कौन सा क्राफ्ट बना सकते हैं? क्या बेकार चाबी आपके ड्रॉइंग रूम को खूबसूरत बना सकती हैं?

पुरानी चाबियां इस्तेमाल होने पर जंग खा जाती हैं और इन्हें बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये आर्टिकल हम खासतौर पर लेकर आए हैं, जहां थोड़ी सी क्रिएटिविटी और आर्ट की हेल्प से आप चाबी से खूबसूरत होम डेकोर चीजें बना सकते हैं। जो न केवल देखने में रास्टिक लगती हैं बल्कि खूबसूरत भी बढ़ाती हैं। यहां देखें पुरानी चाबियों को दोबारा इस्तेमाल में लाने के 6 आसान और सुंदर तरीके।

विंटेज विंड की चाइम
पुरानी चाबियों को अच्छे साफ कर लें, अब इन्हें तांबे के तार में एक-एककर लपेटे जाएं। ऊपर की तरफ थोड़ा एक्स्ट्रा तार छोड़ दें। अब धागे की हेल्प से सभी चाबियों को मेटल रिंग के ऊपर थोड़ी-थोड़ी दूर पर लटका दें। ध्यान रहे कि चाबियां अलग-अलग लंबाई पर होना चाहिए, ताकि आपस में टकराकर आवाज करें। रिंग के ऊपरी हिस्से में मजबूत तार बांधकर हुक जोड़ दें। यह चाइम घर के बाहरी हिस्सा पर लगाएं, जो अट्रेक्टिव और यूथफुल लुक देगा।
की हार्ट शेप वॉल आर्ट
यह बहुत यूनिक और क्यूट DIY है। किसी भी लकड़ी के कैनवास को मनपसंदीदा रंग से पेंट कर सूखने रख दें। अब इसमें पेंसिल की हेल्प से बड़ा सा दिल बनाएं। धीरे-धीरे एक चाबियों को हार्ट शेप के अंदर रखना शुरू करें। जब डिजाइन परफेक्ट लगने लगे तो इसे मजबूत ग्लू से चिपाकर बोर्ड पर फिक्स कर ड्राई होने दें। सूखने के बाद आप इसे कमरे या फिर हॉल की दीवार पर लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें-लिविंग रूम डेकोरेशन आइडिया, 6 होम शोपीस से पाएं आर्टिस्टिक लुक
की वाइन बोतल होल्डर
तस्वीर में तीन अलग-अलग तरह के होल्डर बनाए गए हैं। सबसे पहले कांच की बोतल के चारों ओर एल्युमिनियम फॉयल अच्छे से लपेट दें। ऐसा करने से चाबियां चिपकाने से बोतल से अटैच नहीं होगा। की को बोतल पर लगाने के लिए हल्का ट्विस्ट कर लें। अब बोतल को हॉरिजेंटल रखें और धीरे-धीरे चाबियों को चिपकाना शुरू करें और सूखने रख दें। अब इससे बोतल-फॉयल बाहर निकाल लें। इसी तरह आप स्फीयर और बॉउल बना सकती हैं।
की वॉल सीनरी
चाबी से वॉल सीनरी बनाने के लिए आप कोई भी पुरानी सीडी या भी राउंड शेप कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करें। बेस के बीचों-बीच ताले के हिस्से को चिपका दें। सेंटर पीस के चारों तरफ छोटी चाबियों को बाहर की ओर फैलाते हुए एक-एक करके ग्लू से अटैच करें। अब पहली लेयर के ऊपर और उनके बीच के खाली गैप्स में थोड़ी बड़ी चाबियों को चिपाकर घना लुक दें। जब यह सूख जाए तो पीछे हुक लगाकर दीवार पर टांग दें।
पुरानी चाबी से बनाएं लैंप
यह DIY तैयार कनरे के लिए गुब्बारे को मनपसंद साइज में फुला लें जो लैंप को गोल आकार में देने में मदद करेगा। वहीं, चाबियों को थोड़ा सा ट्विस्ट कर दें, ताकि गुब्बारे की गोलाई आसानी से बैठ सकें। अब गुब्बारे के ऊपरी हिस्से से शुरु करते हुए धीरे-धीरे चाबियां चिपकाएं, ध्यान रहे चाबियों की दूरी ज्यादा न हो। वहीं, नीचे की तरफ गोल हिस्सा खाली छोड़ दें ताकि बल्ब-लैंप का बेस अंदर जा सके। जब ग्लू पूरी तरह से सूख जाए जो गुब्बारे की हवा निकाल दें। अब इसमें ब्लब लगाकर लुक कंप्लीट करेंगे।
ये भी पढ़ें- Unique Baby Boy Names 2026: भगवान विष्णु से जुड़े 40+ लड़कों के मॉडर्न नाम