Postive Energy Plant: किस पौधे को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है? लकी बैंबू को घर में रखना शुभ क्यों माना जाता है? ब्लू फर्न और स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स की खासियत क्या है?
प्लांट ना सिर्फ घर को सुंदर बनाते हैं और ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि निगेटिविटी को दूर करके तरक्की की राह खोलते हैं। वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं के मुताबिक कुछ खास प्लांट घर के वातावरण को शांत बनाने में मदद करते हैं। यहां बताएंगे हम 6 अनोखे प्लांट जिसे घर में रखना काफी शुभ होता है।
27
Black ZZ Plant-निगेटिविटी को दूर करने वाला पौधा
ब्लैक ZZ प्लांट अपने गहरे काले रंग की पत्तियों के कारण बेहद अट्रैक्टिव दिखाई देता है। कई लोग मानते हैं कि यह पौधा घर के वातावरण से निगेटिव एनर्जी को दूर करने में मदद करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ जाता है और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती।
37
Hoya Kerrii – प्यार और इमोशनल बैलेंस का प्रतीक
दिल के आकार की पत्तियों वाला होया केर्री प्यार और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे अक्सर गिफ्ट के रूप में दिया जाता है क्योंकि यह रिश्तों में पॉजिटिविटी और इमोशनल बैलेंस का मैसेज देता है। यह धीरे-धीरे बढ़ता है। यह बेस्ट इंडोर प्लांट में से एक है।
47
Buddha's Hand Citron – समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक
यह अनोखा सिट्रस पौधा अपनी उंगलियों जैसी दिखने वाली पीली फल संरचना के लिए प्रसिद्ध है। एशियाई देशों में इसे समृद्धि, सौभाग्य और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। इसकी सुगंध भी घर के माहौल को ताजगी से भर देती है।
57
Lucky Bamboo – भाग्य उदय करने वाला पौधा
लकी बैंबू को सदियों से घर में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन लाने वाला पौधा माना जाता है। मान्यता है कि इसकी डंडियों की संख्या जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित करती है। यही कारण है कि यह सबसे लोकप्रिय इंडोर प्लांट्स में से एक है।
67
String of Pearls – प्रचुरता का प्रतीक
स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स अपनी मोती जैसी लटकती पत्तियों के कारण बेहद अनोखा दिखाई देता है। इसे ऊर्जा के प्रवाह और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह हैंगिंग प्लांट के रूप में घर की सजावट को और भी आकर्षक बनाता है।
लिथॉप्स छोटे-छोटे पत्थरों जैसे दिखने वाले अनोखे सक्युलेंट पौधे हैं। इन्हें धैर्य, सहनशीलता और मजबूती का प्रतीक माना जाता है। मेडिटेशन कॉर्नर या ऑफिस डेस्क को सजाने के लिए ये एक शानदार ऑप्शन है।