Iron Planter Stand Home Indoor Outdoor: घर को हरा-भरा और स्टाइलिश कैसे दिखाएं ? छोटे फ्लै और बाकनी के लिए कौन से पौधे चुनें ? प्लांट्स के लिए आयरन प्लांटर स्टैंड की कीमत क्या है?
आशियाने को हरा-भरा रखने का मन तो बहुत करता है, लेकिन हर बार फ्लैट-अपार्टमेंट का कम स्पेस ऐसा करने से रोक देता है तो जरा ठहर जाइए। आजकल होम इंटीरियर को देखते हुए प्लांटिंग का चलन बढ़ा गया है, पहले जहां मिट्टी के गमले यूज किए जाते थे, अब इनकी जगह टेरोकोटा-सेरेमिक पॉट्स ने ले ली है। ऐसे में इन्हें रखने के लिए खास तरह के प्लांटर बाजार में उपलब्ध है। अगर आप भी घर को विंटेज वाइब संग यूरोपियन टच देना चाहती हैं तो ज्यादा-विचार के साथ लोहे के प्लांटर स्टैंड (Iron Planter Stand) खरीदें, जिनका ब्लैक फिनिश न केवल प्रीमियम लगता है बल्कि सालों-साल की मजबूती भी देता है। यहां देखें कुछ ऐसे ही शानदार विकल्प है, जो काम आसान करेंगे।


A शेप मल्टीलेयर आयरन प्लांटर
गार्डन-बालकनी का मेकओवर करने के लिए यह क्लासिक ए-शेप ट्रांयगल डिजाइन वाला प्लाटंर स्टैंड बहुत ही वर्सेटाइल लगता है। इसमें अलग-अलग लेवल के 4 दराज दिए गए हैं। साथ में कर्वड मेटल लुक विंटेज लुक देता है। अगर आपकी बालकनी में चौड़ी कम है तो इसे विकल्प बनाएं। इस तरह से स्टैंड पर, सदाबहार, मौसमी फ्लावर प्लांट अच्छे लगेंगे।न आप इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन क्वालिटी के हिसाब से 800-1200रु. तक खरीद सकती हैं।
सेमी सर्कुलर आयार क्वार्टर सैंड
यह सेमी सर्कुलर डिजाइन पर 4 टायर डिजाइन वाला स्टैंड है, जो खास तौर से बालकनी के लिए डिजाइन किया गया है। यह वर्टिकल स्पेस का सही इस्तेमाल करते हुए कमाल की खूबसूरती देता है। इसमें आप लटकन वाली बेलें जैसे, मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, लेवेंडर, एलोवेरा, सेकुलेंट के अलावा रंग-बिरंगे पौधे लगाएं। हाइट और क्वालिटी के हिसाब से 1500-2000रु तक मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Planter Stand Wooden Table Design: स्मार्ट होम के लिए स्लिम डिजाइन, कार्ट करें 6 मॉडर्न प्लांटर टेबल

राउंड टायर प्लांट स्टैंड
यह 3 टायर सर्कुलर डिजाइन वाला स्टैंड है, जो झूला जैसा लुक देता है। इसके लेग्स काफी ज्यादा मजबूत और स्टाइलिश है, साथ ही ये 360 डिग्री व्यू देता है। इसे आप गार्डन के बीच में, बड़े लिविंग रूम के सेंटर-कॉर्नर में रख सकते हैं। जहां से यह खूबसूरत लुक देगा। इसमें आप घनी फर्न, फैलने वाले पौधे जैसे गेंदा, पेटुनिया, ग्रीन वाइन लगा सकती हैं। यह ऑनलाइन-ऑफलाइन आपको 1800-2500रु तक मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Watermelon Growing Tips: गमले में तरबूज उगाने का तरीका, बिना केमिकल होगी बंपर पैदावार
3 टायर वाइड प्लावर स्टैंड रैक
बालकनी के लिए 3 मंजिला रेक्टेंगुलर शेप स्टैंड खरीद सकती हैं। इसमें चौड़ा सरफेस एरिया दिया गया है जो एक साथ कई गमलों को लाइन से रखने के लिए बेस्ट है। इसके टॉप पर एक सुंदर विंटेज मेटल आर्ट बना हुआ है। इसे आप बालकनी के अलावा टेरेस या घर के एंट्रेस के लिए चुन सकती हैं। इसमें छोटे और मीडियम साइज के घने फूलों वाले पौधे प्यारे लगते हैं। आप चाह आफ्रिकन वॉयलेट, पुदीना, तुलसी या धनिया जैसा हर्ब्स उगाएं।
मल्टी टायर स्लिम स्टैंड सट
यह इनडोर प्लांट रखने के लिए बेस्ट आयरन स्टैंड है, जिसमें तीन अलग-अलग स्टैंड दिए गए हैं। साथ ही साइड्स में खूबसूरत जालीदार स्क्रॉलवर्क डिजाइन है, साथ में दोनों तरफ छोटे, सिंगल और डबल टियर राउंड स्टैंड्स लेयरिंग लुक देते हैं। चूकिं इन्हें खास तौर पर घर के अंदर के लिए बनाया गया है, आप इसमें कम धूप वाले पौधे जैसे बोस्टन फर्न, पीस लिली, रंग-बिरंगे कैक्टस लगा सकती हैं।
