Watermelon Gardening Tips: घर में तरबूज कैसे उगाएं? गमले में तरबूज की कौन सी किस्में उगाई जा सकती हैं? पौधों की देखभाल कैसे करें? 

गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने का मबजा ही कुछ और है, लेकिन आजकल बाजार में कैमिकल युक्त तरबूज मौजूद हैं जो दिखने में बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में क्यों इन्हें बाहर से खरीदने की बजाय घर की छत पर उगाया जाए। आर्टिकल में जानें गमले में तरबूज उगाने का आसान तरीका, और टिप्स जो आपका काम और भी ज्यादा आसान कर देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तरबूज के बीज कैसे लगाएं ?

जब भी तरबूज के बीज (Watermelon Seeds) खरीदें, एक्सपायरी डेट जरूर करें, कई बार जल्दीबाजी के चक्कर में लोग पुराने बीज खरीद लेते हैं जिससे फसल अक्सर खराब हो जाते हैं और अंकुरण न के बारे होता है। ऑनलाइन की बजाय आप नर्सरी या बीजों की दुकान से सीड्स खरीद सकती हैं। इन्हें लगाने से पहले 12 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें। इससे ये जल्दी अंकुरित होते हैं और पैदावार भी अच्छी होती है। आप गमले में लगाने के लिए तरबूज की शुगर बेबी, बेबी डॉल, गोल्डन मिजेट, क्रिमस स्वीट और मिनी लव जैसी प्रजातियां चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें-Soundbar Home Theater Price: ₹38,000 की चीज सिर्फ 8K में, ₹10 हजार के बजट में इन होम थिएटर्स ने मचाया गदर

तरबूज उगाने के लिए किस गमले का यूज करें ?

तरबूज के लिए हमेशा 18-24 इंच के गमले का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि जड़ों को फैलने में मदद मिल सके। अगर आपके पास गमला नहीं है तो ग्रो बैग का इस्तेमाल करें और ध्यान रहें सभी में जल निकासी के लिए छेद होना चाहिए।

पौधे के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें ?

तरबूज के पौधे के लिए मिट्टी का अनुपात सही होना जरूरी है, वरना सारी मेहनत बर्बाद चली जाएगी। सबसे पहले अच्छे ड्रेनेज वाली मिट्टी लें, इसमें गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट मिलाएं। अगर आप मिट्टी को अत्यधिक को तेजी से ग्रो करना चाहते हैं तो थोड़ी सी रेत मिलाना न भूलें, ये मिट्टी को पोषण देने के साथ पौधों को हरा-भरा रखती है। इसके बाद आती है, बीज लगाने की बारी, गमले में एक से ज्यादा बीज मत लगाएं। बीज लगाने के बाद अच्छी तरह पानी दें, गमले को ऐसी जगह रखें जहां पूरी दिन धूप रहती हो।

ये भी पढ़ें- Planter Stand Wooden Table Design: स्मार्ट होम के लिए स्लिम डिजाइन, कार्ट करें 6 मॉडर्न प्लांटर टेबल

प्लांट की देखभाल कैसे करें ?

  • तरबूज का पौधा तेजी से बढ़ता है, ऐसे में 10-15 दिन बाद वर्मी कंपोस्ट या गोबर की खाद डालें
  • अगर ऑर्गेनिक खाद नहीं है तो सरसों खली का लिक्विड इस्तेमाल करें
  • तरबूज बेल दूसरे बेलों की मुकाबले जल्दी ग्रो करती है, ऐसे में इसे रस्सी से बांधे ताकि ये अच्छे से फैल सके
  • अगर आपसे पौधे के लिए 18 इंच का गमला लिया है तो हर 15 दिनों में 100 ग्राम फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं

तरबूज के पौधा उगाने के टिप्स

चूंकि तरबूज ऐसा फल है, जिसमें 90% तक पानी होता है, ऐसे में ज्यादा पानी देने से बचें। ज्यादा पानी मिट्टी खराब कर सकता है। मिट्टी सूखने या टाइट होने पर ही वॉटरिंग करें, हर रोज 6-8 घंटे धूप में दिखाएं। समय-समय पर खाद डालते रहें। बस इन्हीं टिप्स की मदद से आप बिना परेशानी के तरबूज घर में लगा सकती हैं।