Flower Gardening: भारत में आसानी से ये 7 विदेशी फूल उग जाएंगे, बगिया रहेगी सालों भर गुलजार

Published : Feb 25, 2026, 05:01 PM IST

Flower Gardening Tips: भारत में भी कई विदेशी फूल आसानी से उगाए जा सकते हैं। गैलार्डिया, पर्पल कोनफ्लावर, कोरियोप्सिस, ब्लैक-आइड सुसन, बी बाम, कोलंबाइन और क्रीपिंग फ्लॉक्स सही मौसम और देखभाल के साथ आपके गार्डन को सालभर रंगीन और आकर्षक बना सकते हैं। 

PREV
18

अगर आप अपने गार्डन में कुछ अलग और अट्रैक्टिव फूल लगाना चाहते हैं, तो विदेशी प्रजातियां भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। कई ऐसे विदेशी फूल हैं, जिसे आप अपने गार्डन में सक्सेफुली लगा सकते हैं। उत्तर भारत की सर्दियों और पहाड़ी इलाकों के लिए ये प्लांट बेस्ट हैं। यहां जानिए ऐसे 7 खूबसूरत फूल, जो भारत में भी आसानी से उग सकते हैं।

28

Bee Balm (Monarda) – मधुमक्खियों का पसंदीदा फूल

बी बाम मधुमक्खियों का पसंदीदा फूल होता है। लाल, गुलाबी और बैगनी रंगों में फूल खिलते हैं। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर जैसे इलाकों में इसे आसानी से उगाया जा सकता है। इस फूल का हर्बल इस्तेमाल भी होता है। फूल सन से लेकर आंशिक धूम में भी इसे उगाया जा सकात है।

38

ब्लैक-आइड सुसान (Black-eyed Susan)

पीले रंग के फूल के बीच में ब्लैक सेंटर होता है। यह गार्डन में अलग पहचान बनाता है। इस फ्लावर को भी फुल सन चाहिए होता है। उत्तर भारत की सर्दियों में यह फूल सर्वाइव करता है। यह लो मेंटेंनेस प्लांट हैं।

48

कोरोऑप्सीस (Coreopsis)

Coreopsis एक कम देखभाल वाला और लंबे समय तक खिलने वाला खूबसूरत फूल है, जो गर्मी को आसानी से सह लेता है। यह खासतौर पर उत्तर और मध्य भारत के मौसम में अच्छी तरह उगता है। इसे तेज धूप पसंद है और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में यह बेहतरीन बढ़त दिखाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सूखा भी सहन कर सकता है, इसलिए ज्यादा पानी या देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती।

58

Creeping Phlox

Creeping Phlox एक खूबसूरत ग्राउंड कवर पौधा है, जो जमीन पर रंगीन कालीन जैसा नज़ारा पेश करता है। वसंत ऋतु में यह गुलाबी, सफेद और बैंगनी फूलों से पूरी तरह ढक जाता है, जिससे गार्डन बेहद आकर्षक दिखता है। यह ठंडे और मध्यम जलवायु वाले क्षेत्रों में अच्छी तरह उगता है और फुल सन यानी पूरी धूप में बेहतर खिलता है। लैंडस्केप डिजाइन, बॉर्डर सजावट और ढलान वाली जगहों को कवर करने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है।

68

गैलार्डिया

Blanket Flower (Gaillardia), जिसे हिंदी में आमतौर पर गैलार्डिया कहा जाता है, तेज धूप में भी शानदार तरीके से खिलने वाला खूबसूरत फूल है। यह भारत के मौसम के लिए सबसे अनुकूल विदेशी फूलों में से एक माना जाता है। इसके लाल और पीले रंग के चमकीले, दोहरे शेड वाले फूल बगीचे को बेहद आकर्षक और जीवंत बना देते हैं। इसे पूरे भारत में आसानी से उगाया जा सकता है, खासकर वहां जहां भरपूर धूप मिलती हो। फुल सन में यह सबसे अच्छा बढ़ता है और इसकी खासियत है कि यह कम पानी में भी अच्छी ग्रोथ करता है।

78

 पर्पल कोनफ्लावर या एकिनेशिया (Purple Coneflower (Echinace)

Purple Coneflower (Echinacea) सुंदरता के साथ औषधीय गुणों वाला आकर्षक फूल है। इसके गुलाबी-बैंगनी रंग के बड़े और उभरे हुए केंद्र वाले फूल बगीचे को बेहद मनमोहक बनाते हैं। यह पौधा न केवल सजावटी है, बल्कि पारंपरिक रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसे उत्तर भारत की सर्दियों और ठंडे पहाड़ी इलाकों में आसानी से उगाया जा सकता है। फुल सन यानी पूरी धूप में यह बेहतर तरीके से बढ़ता और भरपूर खिलता है।

88

कोलंबाइन फूल (Columbine)

Columbine पहाड़ी इलाकों की खूबसूरती बढ़ाने वाला नाजुक और आकर्षक पौधा है। यह वसंत ऋतु में खिलता है और लाल, पीले, बैंगनी, नीले व दोहरे रंगों में भी देखने को मिलता है, जिससे गार्डन बेहद रंगीन दिखता है। इसे ठंडे पहाड़ी क्षेत्रों जैसे हिमाचल, उत्तराखंड या कश्मीर में आसानी से उगाया जा सकता है। यह आंशिक छाया में अच्छी तरह बढ़ता है और इसकी खासियत है कि यह खुद ही बीज फैलाकर नए पौधे तैयार कर लेता है, जिससे समय के साथ बगीचा और भी घना व सुंदर हो जाता है।

और पढ़ें: Brinjal Gardening Tips: केवल 2 किचन छिलकों से बनाएं बैंगन की देसी खाद, दोगुनी होगी पैदावार

Coconut Husk Gardening Use: नारियल भूसी के 5 यूज, गार्डन में देंगे डबल वेजिटेबल

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories