Coconut Husk for Vegetable Gardening: नारियल की भूसी कोई कचरा नहीं, बल्कि वेजिटेबल गार्डन की ताकत है। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो मिट्टी की क्वालिटी बढ़ेगी और सब्जियों की पैदावार भी बेहतर होगी। नारियल की भूसी फेंकने की बजाय गार्डन में यूज करें।
नारियल भूसी के 5 यूज, गार्डन में देंगे डबल वेजिटेबल
अगर आप किचन गार्डन या टैरेस वेजिटेबल गार्डनिंग करती हैं, तो नारियल की भूसी (Coconut Husk) आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। ज्यादातर लोग इसे कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन गार्डनिंग एक्सपर्ट्स इसे नेचुरल ग्रोथ बूस्टर मानते हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करें तो मिट्टी की क्वालिटी सुधरती है और पौधों में ज्यादा फूल-फल लगते हैं। यहां जानिए नारियल की भूसी को वेजिटेबल गार्डन में इस्तेमाल करने के आसान और असरदार तरीके।
27
कोकोपीट बनाकर मिट्टी में मिलाएं
नारियल की सूखी भूसी को पानी में 6–8 घंटे भिगो दें। जब यह नरम हो जाए तो इसे मसलकर मिट्टी जैसा पाउडर बना लें, यही कोकोपीट (Coco Peat) है। 40% गार्डन सॉयल, 30% कोकोपीट और 30% कम्पोस्ट मिलाएं। यह मिक्स्चर जड़ों को हवा देता है, पानी रोककर रखता है और पौधों की ग्रोथ तेज करता है।
37
सब्जियों के लिए मल्चिंग करें
टमाटर, मिर्च, बैंगन या लौकी जैसे पौधों के आसपास नारियल की मोटी भूसी बिछा दें। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और खरपतवार कम उगते हैं। साथ ही गर्मियों में जड़ें सुरक्षित रहती हैं। इससे पौधे स्ट्रेस-फ्री रहते हैं और फल ज्यादा लगते हैं।
47
सीडलिंग ट्रे में इस्तेमाल करें
बीज उगाने के लिए कोकोपीट सबसे बढ़िया माना जाता है। इसमें बीज जल्दी अंकुरित होते हैं क्योंकि यह हल्का और एयर-फ्रेंडली होता है। बस ट्रे में कोकोपीट भरें, हल्का पानी डालें और बीज बो दें। 5–7 दिन में अच्छे रिजल्ट दिखने लगेंगे।
57
ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र के साथ मिलाएं
अगर आप घर का कम्पोस्ट बनाती हैं, तो उसमें कटी हुई नारियल भूसी मिलाएं। इससे कम्पोस्ट की टेक्सचर बेहतर होती है और पोषक तत्व लंबे समय तक मिट्टी में बने रहते हैं।
67
पानी की बचत के लिए बेस्ट
नारियल की भूसी पानी को स्पंज की तरह सोखकर रखती है। इसका मतलब बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर गर्मियों में यह बहुत काम आती है।
77
ध्यान रखने वाली बातें
इस्तेमाल से पहले भूसी को अच्छे से धो लें ताकि नमक न रहे
बहुत ज्यादा मात्रा में न मिलाएं
हर 2–3 महीने में मिट्टी को हल्का ढीला करें
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.