5 Microgreens: खिड़की पर उगाएं ये 5 माइक्रोग्रीन्स, एक हफ्ते में पाएं हेल्थ बूस्ट

Published : Feb 24, 2026, 12:30 PM IST

Grow Microgreens at Home: माइक्रोग्रीन्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। हेल्थ से भरपूर माइक्रोग्रीन को आप खिड़की के हल्के से धूप में उगा सकते हैं। यहां पर हम आपको 7 दिन में ग्रो करने वाले 5 माइक्रोगीन्स के बारे में बताएंगे।

PREV
16

माइक्रोग्रीन्स में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट सामान्य सब्जियों से कई गुना ज्यादा सघन होते हैं। इन्हें कच्चा खाया जाता है, इसलिए पकाने में पोषक तत्व नष्ट नहीं होते। आप इन्हें सलाद, सैंडविच, सूप या स्मूदी में मिलाकर रोजाना हेल्थ बूस्ट पा सकते हैं। इसे आप अपनी खिड़की पर उगाना शुरू कर सकते हैं। ये सिर्फ 7 दिन में कटाई लायक हो जाते हैं।

26

ब्रोकली माइक्रोग्रीन- डिटॉक्स और इम्यूनिटी के लिए

ब्रोकली माइक्रोग्रीन में सल्फोराफेन पाया जाता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स हटाने में मदद करता है। यह विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। एक चौकोर डब्बे में हल्का कोकोपीट और मिट्टी मिलाकर भरें। उसमें इसे बोएं। इसे ज्यादा घना ना बोएं और ऊपर से पानी न डाले। हल्का सा पानी का छिड़काव करते रहें। यह 6-12 दिन में तैयार हो जाता है। खाने में हल्का मीठा लगता है।

36

मूली माइक्रोग्रीन – बेहतर नींद और मेंटल वेलनेस

मूली माइक्रोग्रीन में मैग्नीशियम 4-6 गुना ज्यादा होता है। मैग्नीशियम स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करने, बेहतर नींद और नर्व हेल्थ के लिए जरूरी है। ठंड के मौसम में यह आसानी से उगती है। 7 -10 दिन में यह तैयार हो जाता है। स्वाद हल्का तीखा और पेप्परी होता है।

46

अरुगुल – आंखों और ओवरऑल हेल्थ के लिए

अरुगुला माइक्रोग्रीन में ल्यूटिन, विटामिन A, C, K और कई मिनरल्स होते हैं। यह आंखों को ब्लू लाइट से बचाने और सूजन कम करने में सहायक माना जाता है। इसे बोने के बाद 2-3 दिन ढककर रखें, ताकि तना लंबा बढ़े। यह भी 7-12 दिन में कटाई के लिए रेडी हो जाता है।

56

सूरजमुखी माइक्रोग्रीन – हेल्दी फैट और स्किन ग्लो

सूरजमुखी माइक्रोग्रीन में हेल्दी फैट, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये स्किन और बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। 7-10 दिन में तैयार होता है। इसका स्वाद हल्का सा खट्टा होता है। इस ज्यादा धूप वाली खिड़की पर रखें।

और पढ़ें: Colorful Leaf Flowering Plants: सजावट में फूंक दें जान, 10 कलरफुल प्लांट्स !

66

मटर माइक्रोग्रीन – एनर्जी और प्रोटीन के लिए

मटर माइक्रोग्रीन प्रोटीन, फाइबर और विटामिन B से भरपूर होती है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है। इसे भी मिट्टी में बोने के बाद हल्का सा पानी का छिड़का हर दिन करें। ऊपर से सीधे पानी ना डालें। इसे स्मूदी या सलाद में डालें। 8-10 दिन में इसे काट कर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Guava Pruning Tips: अमरूद प्लांट की प्रूनिंग ट्रिक, पौधा बनेगा फल देने वाली मशीन

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories