Guava tree Pruning kaise kiya jata hai: अमरूद प्लांट की प्रूनिंग थोड़ी सोच और तकनीक से करने पर पौधे को फल देने वाला मशीन बना सकती है। जानें कैसे सही समय पर कटाई करें और कमजोर शाखाओं को हटाएं?

अमरूद (guava) एक आसानी से उगने वाला फ्रूट प्लांट(fruit Plant) है, जो कि हर घर में देखने को मिल जाता है। कई बार पौधा तो बड़ा हो जाता है लेकिन इसमें फल नहीं आते हैं। इसकी वजह प्लांट की सही प्रूनिंग (cutting/pruning) ना होना होती है, क्योंकि यही फल की पैदावार बढ़ाती है। अगर आपके भी साथ यही हो रहा है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। सही तरीके से प्रूनिंग करने पर अमरूद की हर शाखा (branch) में नए कंडारी (lateral shoots) और फूल बनने का मौका मिलता है, जिससे फल बहुत ज्यादा आते हैं। जानें अमरूद प्लांट की प्रूनिंग कब, कैसे और क्यों करनी चाहिए।

अमरूद प्रूनिंग क्यों जरूरी है?

जब अमरूद का पेड़ बिना कटाई-छंटाई के बढ़ता है, तो उसकी टुकड़ी (canopy) बहुत घनी हो जाती है। घनी शाखाएं आपस में टकराती हैं, सूरज की रोशनी और हवा का संचार कम हो जाता है। इससे फल कम लगते हैं, फल छोटे और कम मीठे होते हैं, रोग-कीट का खतरा बढ़ता है और पौधे की उम्र कम होती है। प्रूनिंग से एक बैलेंस पौधा तैयार होता है, जिससे हर शाखा तक धूप, हवा और पोषक तत्व पहुंचते हैं। इससे फूल जमते हैं और अच्छी फ्रूटिंग होती है।

और पढ़ें - बालकनी में अदरक उगाएं, गमला नहीं तो वॉटर बोतल में लगाएं

अमरूद की प्रूनिंग का सही समय कब?

साधारण तौर पर अमरूद की प्रूनिंग दो बार करनी चाहिए। पहली बार सर्दियों के एंड में अमरूद प्रूनिंग करें। नया मौसम शुरू होने से पहले हल्की प्रूनिंग करने से पेड़ में नए अंकुर जल्दी बनते हैं। दूसरा मौसमी बदलते समय यानि फूल आने से पहले। जब बहार (spring) के मौसम में फूल आने वाले हों, तब थोड़ी सी कटाई करें ताकि फूल और फल मजबूत हों।

अमरूद प्रूनिंग की सही ट्रिक क्या?

अमरूद की शाखाओं को काटने के लिए आप छोटी-सी हैवी क्लिपर (hand pruner) या बगीचे का छोटा कैंची ले लीजिए। सबसे पहले डेड, सूखी शाखाएं काटें। फिर आपस में टकराती शाखाएं हटाएं। हर 15–20 सेंटीमीटर पर टॉप ब्रांच को थोड़ा छोटा करें। इतना ही नहीं निचली और जमीन की तरफ झुकती शाखाओं को हटाएं। जब आप बेकार या कमजोर शाखाओं को हटाते हैं, तो पौधा अपनी एनर्जी फूल और फल प्रोडक्शन में लगा पाता है।

और पढ़ें - बालकनी लगेगी फूलों की दुकान, लगाएं 5 फास्ट ग्रोइंग बेलें

एक्सपर्ट अमरूद प्रूनिंग ट्रिक

ध्यान रखें जब आप अमरूद प्रूनिंग करें तो जहां से छोटी ब्रांच यानी नई-नई डाली शुरू हो रही है इसे 1 बीता यानि 5 इंच शाखा छोड़कर ही कट लगाएं। इससे जब नई शाखाएं आएंगी तो ये फल के साथ आएंगी और पूरा प्लांट फ्रूट से भर जाएगा। साथ ही प्रूनिंग का सबसे अच्छा मौसम फरवरी का होता है। प्रूनिंग के बाद अगर आप पेड़ को हल्की ऑर्गेनिक खाद, गोबर की खाद या कम्पोस्ट दें, तो पौधे की रिकवरी और फल प्रोडक्शन दोनों बेहतर होंगे।