Ginger Plant Care: बालकनी में अदरक उगाएं, गमला नहीं तो वॉटर बोतल में लगाएं
Learn how to grow ginger at home balcony : अब ताजी अदरक के लिए बाजार पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। बस एक छोटा गमला या वॉटर बोतल और थोड़ी सी देखभाल और आपकी बालकनी में उग जाएगी हेल्दी, ऑर्गेनिक अदरक।
16

Image Credit : Asianet News
बालकनी में अदरक उगाएं, गमला नहीं तो वॉटर बोतल में लगाएं
किचन में रोज इस्तेमाल होने वाली अदरक अब बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं। अगर आपके घर में छोटी सी बालकनी है, तो आप आसानी से घर पर ही फ्रेश और ऑर्गेनिक अदरक उगा सकती हैं। सबसे अच्छी बात? इसके लिए बड़ा गार्डन नहीं चाहिए। एक छोटा गमला या खाली वॉटर बोतल भी काफी है। यह तरीका खासकर अपार्टमेंट और फ्लैट में रहने वालों के लिए परफेक्ट है।
26
Image Credit : google
तरीका 1: गमले में अदरक उगाने का आसान तरीका
सही गमला चुनें
- कम से कम 8–10 इंच गहरा गमला लें
- नीचे ड्रेनेज होल – ड्रेनेज होल जरूर हो
मिट्टी तैयार करें
- अदरक को हल्की और पोषक मिट्टी पसंद है।
- 50% गार्डन सॉयल
- 30% कंपोस्ट
- 20% रेत या कोकोपीट
- मिट्टी में पानी जमा नहीं होना चाहिए।
36
Image Credit : pixabay
10–15 दिनों में निकलने हरे पत्ते
रोपाई कैसे करें?
- अदरक को 1–2 इंच गहराई में रखें
- अंकुर वाला हिस्सा ऊपर की तरफ रहे
- हल्की मिट्टी से ढक दें
पानी देने का तरीका
- मिट्टी नम रखें
- ज्यादा पानी से जड़ सड़ सकती है
- हफ्ते में 2–3 बार हल्का पानी काफी है
- 10–15 दिनों में हरे पत्ते निकलने लगेंगे
46
Image Credit : google
तरीका 2: गमला नहीं? वॉटर बोतल में लगाएं
अगर आपके पास गमला नहीं है, तो खाली प्लास्टिक मिनरल वॉटर बोतल से भी अदरक उगाई जा सकती है।
कैसे तैयार करें?
- बोतल को बीच से काट लें
- नीचे छोटे छेद कर दें (ड्रेनेज के लिए)
- मिट्टी भरें
- अदरक को ऊपर बताए तरीके से लगाएं
- यह तरीका स्पेस-सेविंग और बजट-फ्रेंडली है।
56
Image Credit : gemini AI
धूप कितनी जरूरी है?
- अदरक को तेज डायरेक्ट धूप पसंद नहीं
- हल्की सुबह की धूप या ब्राइट शेड बेहतर है
- बहुत ज्यादा धूप में पत्ते पीले हो सकते हैं
66
Image Credit : Getty
Ginger Plant Care टिप्स
- हर 30–40 दिन में थोड़ा कंपोस्ट डालें
- मिट्टी को समय-समय पर ढीला करें
- कीड़ों से बचाने के लिए नीम ऑयल स्प्रे करें
- पानी जमा न होने दें
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.
Latest Videos