How to grow coriander at home: अगर आपको किचन गार्डनिंग का शौक है और घर की बालकनी या छत पर आप धनिया उगना चाहते हैं, तो उसके लिए प्लास्टिक टब या ड्रम परफेक्ट है, जिसमें घना धनिया उगता है और 20 से 30 दिन में तैयार हो जाता है।
प्लास्टिक के टब या ड्रम में धनिया लगाने के लिए सबसे पहले आपको 6 से 8 इंच गहरा प्लास्टिक का टब लेना है। आप इसके लिए ब्लू कलर का ड्रम लेकर इसे दो भागों में डिवाइड कर सकते हैं। इसमें 7-8 ड्रेनेज होल जरूर बनाएं, ताकि पानी ठहरे नहीं और नीचे से निकल जाए। धनिया उगाने के लिए चौड़ा टब बेहतर होता है, क्योंकि इसमें घने धनिया के पत्ते उगते हैं।
धनिया का पौधे उगाने के लिए आपको 50% गार्डन सॉइल के साथ 30% गोबर की खाद या कंपोस्ट डालना होगा। साथ ही 20% रेत या कोकोपीट का इस्तेमाल करें। इससे मिट्टी भुरभुरी होती है और पानी आसानी से निकल जाता है। धनिया के पौधे उगाने के लिए आपको अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी की जरूरत होती है।
34
टब मैं कैसे उगाए धनिया का पौधा
सबसे पहले आप अपनी बालकनी या छत पर एक लोहे का स्टैंड बनाएं। जिसके ऊपर आप हाफ टब को आसानी से रख सके। इस टब को रखने के बाद इसके नीचे सूखे पत्ते बिछाएं। उसके ऊपर तैयार मिट्टी डालें। अब साबुत धनिया के बीज को हल्का सा दबा दें ताकि वो दो भागों में टूट जाए। इसे मिट्टी में इसको थोड़ी-थोड़ी दूर पर बोते जाएं। ऊपर से मिट्टी की पतली परत डालें और स्प्रे से पानी दें। आप देखेंगे कि 5 से 7 दिन में ही धनिया के अंकुर दिखने लगेंगे।
44
कितने दिन में तैयार होगा धनिया का पौधा
टब में धनिया का पौधा सबसे जल्दी ग्रो होता है। आप 25-30 दिन में घना धनिया घर में उगा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इसे रोज से 3 से 4 घंटे की धूप मिलती रहे। इसकी मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें। ज्यादा पानी न दें, क्योंकि ये पौधे बहुत डेलिकेट होते है और जल्दी सड़ सकते हैं। हर 15 दिन में थोड़ी सी कंपोस्ट जरूर डालें। ऊपर से धनिया की कटिंग करते रहे, ताकि ये और ज्यादा फैलें।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.