Easy Grow Vegetables For Balcony: आसानी से ये 9 सब्जी उगते हैं बालकनी में, पूरी गर्मी मिलेगी फ्रेश फूड

Published : Apr 07, 2026, 08:30 AM IST

Easy Grow Vegetables: बालकनी हो या फिर गार्डन हम आपको यहां पर 9 ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिसे बालकनी में उगाना बेहद आसान हैं। बिना मेहनत के यह पूरी गर्मी ये प्लांट सब्जी देती रहेंगी। समर में आप फ्रेश ऑर्गेनिक सब्जी के लुफ्त उठा सकते हैं।

PREV
16

अक्सर हम सोचते हैं कि सब्जी को लगाने के लिए बड़े स्पेस की जरूरत पड़ेगी, जबकि सच ये है कि आप अपने छोटे गार्डन या बालकनी में भी सब्जी उगा सकते हैं। थोड़ी सी धूप, नियमित पानी और थोड़ा धैर्य के साथ आप अपने घर में किचन गार्डन शुरू कर सकते हैं। हम यहां पर कुछ ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे जिसे आप समर में बालकनी में आसानी से उगा सकते हैं।

26

बैंगन (Brinjal)/पुदीना (Mint)

बैंगन का पौधा थोड़ा समय लेता है, लेकिन एक बार सेट हो जाए तो लगातार फल देता है। इसे थोड़ा बड़ा गमला और अच्छी धूप चाहिए। समर में बैंगन खूब फलते हैं। पुदीना तो गर्मी के लिए सबसे बेस्ट हर्ब होता है।पुदीना बहुत तेजी से फैलता है, इसलिए इसे अलग गमले में लगाना बेहतर होता है। आप बार-बार इसकी पत्तियां तोड़ सकते हैं और यह फिर से उग आता है।

36

लौकी (Bottle Gourd)

लौकी को थोड़ा ज्यादा स्पेस और सपोर्ट की जरूरत होती है। यह बेल की तरह बढ़ती है और टेरेस या बड़ी बालकनी के लिए बेहतर है। समर में इस सब्जी को खाने से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है। यह बहुत ही हेल्दी सब्जी है।

और पढ़ें: Money Plant Tips: मनी प्लांट दोगुनी तेजी से बढ़ेगा, अगर आप इस तरह देंगे पानी

46

टमाटर (Tomato)/पालक (Spinach)

टमाटर गार्डनिंग की शुरुआत के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। खासकर चेरी टमाटर छोटे गमलों में आसानी से उग जाते हैं। अच्छी धूप और नियमित पानी मिलने पर ये तेजी से बढ़ते हैं और जल्द ही फल देने लगते हैं। वहीं, पालक तेजी से उगने वाली और कम देखभाल मांगने वाली सब्जी है। आप इसके कुछ पत्ते तोड़ सकते हैं और बाकी पौधा बढ़ता रहता है। छोटे गमलों में भी यह आसानी से उग जाती है।

56

धनिया (Coriander)/मेथी (Fenugreek)

धनिया जल्दी उगता है, लेकिन एक दो कटिंग के बाद यह खत्म हो जाता है। इसलिए हर कुछ हफ्तों में नए बीज बोना अच्छा रहता है। इसके बीज भी बाद में उपयोग किए जा सकते हैं। मेथी जल्दी तैयार होने वाली सब्जी है। इसे उगाना आसान है और कुछ ही हफ्तों में आप इसकी कटाई कर सकते हैं। छोटे गमलों के लिए यह एकदम परफेक्ट है।

66

हरी मिर्च (Green Chilli)/भिंडी (Ladyfinger/Okra)

हरी मिर्च का पौधा ज्यादा जगह नहीं लेता, लेकिन लंबे समय तक फल देता है। हल्की देखभाल और धूप में यह आसानी से उग जाता है और रोजमर्रा की किचन जरूरतें पूरी करता है। वहीं भिंडी को धूप पसंद होती है। अगर आपकी बालकनी में अच्छी धूप आती है, तो यह पौधा तेजी से बढ़ेगा। रेगुलर अगर आप भिंडी को तोड़ते हैं, तो और तेजी से फल निकलते हैं।

इसे भी पढ़ें: Tire Garden Tips: पुराने टायर से बनाएं मिनी किचन गार्डन, घर पर उगाएं रोजाना इस्तेमाल की सब्जियां

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories