Money Plant Watering Hacks: मनी प्लांट की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के लिए पानी देने के 2 नियम अपनाएं। यह जड़ों को एक्टिव कर पौधे को तुरंत एनर्जी देंगे, जिससे बेल लंबी, घनी और चमकदार बन जाएगी।

घर में लगाया गया मनी प्लांट सिर्फ हरियाली नहीं देता, बल्कि घर के कोने-कोने में पॉजिटिव एनर्जी, फ्रेशनेस और खूबसूरती भी बढ़ाता है। बहुत लोग इसे लगाते तो हैं, लेकिन सही देखभाल न होने पर इसकी ग्रोथ रुक जाती है पत्ते पीले होने लगते हैं, बेल लंबी नहीं होती, मिट्टी बार-बार सूख जाती है या पौधा कमजोर पड़ने लगता है। असल सच यह है कि मनी प्लांट की तेजी से ग्रोथ का सबसे बड़ा राज उसके पानी देने के तरीकों में छिपा है। अगर आप पानी देने के दो गोल्डन रूल पहला गुनगुना पानी देना और दूसरा महीने में 1 बार शुगर-वॉटर देना अपनाते हैं, तो मनी प्लांट की बेल दोगुनी तेजी से बढ़ सकती है। यह तरीका पौधे की जड़ों को एक्टिव करता है, मिट्टी की नमी को बैलेंस रखता है, पत्तियों में तुरंत ग्रोथ हार्मोन एक्टिव करता है और बेल को लंबा, घना व चमकदार बनाता है। आइए इसे डिटेल में समझते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुनगुना पानी देंगे तो नई बेल तेजी से निकलेंगी

मनी प्लांट को ठंडा पानी देने से जड़ों को हल्का शॉक लगता है, जिससे उनकी ग्रोथ धीमी हो जाती है। इसके उलट गुनगुना (रूम टेम्परेचर) पानी पौधे को तुरंत एक्टिव मोड में ले आता है।

और पढ़ें - 4×4 फीट बालकनी में बनाएं वेजिटेबल गार्डन, 6 स्टेप आएंगे काम

गुनगुने पानी के फायदे 

  1. मिट्टी में मौजूद मिनरल्स जड़ों तक आसानी से पहुंचते हैं। 
  2. जड़ें तेजी से नई रोशनी और ऊर्जा बनाती हैं, जिससे बेल तेज बढ़ती है। 
  3. पुरानी सूखी जड़ें रिवाइव होती हैं। 
  4. पत्तियों की ग्रीननेस 20–30% तक बढ़ जाती है। 

पानी कितना गर्म होना चाहिए? 

पानी न तो बहुत गर्म हो और ना ही बहुत ठंडा हो। बस हल्का गुनगुना यानी ऐसा कि हाथ पर बिल्कुल आरामदायक लगे। ध्यान रखें पानी तब तक डालें जब नीचे से एक्स्ट्रा पानी निकल ना जाए। इससे पूरी मिट्टी नमी पकड़ती है और जड़ें लंबी बनती हैं।

और पढ़ें - न महंगी मशीन ना पैसा खर्चा, वेकेशन पर जाते वक्त 5 हैक से दें पौधों को पानी

महीने में 1 बार शुगर-वॉटर करेगा इंस्टेंट एनर्जी बूस्ट

शायद आपको पता न हो, लेकिन “शुगर” पौधों के लिए एक तरह का नेचुरल फूड है। यह जड़ों को तुरंत एनर्जी देता है, जिससे बेल दोगुनी तेजी से बढ़ती है। इसके लिए 1 लीटर पानी में 1 छोटा चम्मच चीनी मिलाएं, चीनी अच्छे से घुल जाने के साथ इसे प्लांट में डालें। चीनी मिट्टी में मौजूद अच्छे माइक्रोब्स को बढ़ाती है वे माइक्रोब्स जड़ों को मिनरल्स तेजी से अवेलेबल कराते हैं। इससे जड़ें मोटी, मजबूत और ज्यादा शाखाएं बनती हैं। साथ ही इससे बेल मजबूत, लंबी और जल्दी बढ़ने वाली बनती है।