
घर की सुंदरता केवल फर्नीचर, पेंट और महंगे शोपीस से नहीं होती है। जब तक आशियाने के अंदर हरियाली न दिखे मजा नहीं आता है। यही वजह है कि अब लोगों को इनडोर प्लांट खूब पसंद आ रहे हैं, अगर आप भी समय न मिलने के कारण पौधों की देखभाल नहीं कर पाते हैं तो Artificial Plant Decor अपनाएं, जो सालों-साल नए लगाने के साथ बिल्कुल असली जैसा लुक देते हैं।
बेडरूम की खाली दीवार सजाने के लिए यह ऑर्गेजनाइज्ड तरीका है। जहां वॉल पर लकड़ी के ज्यामितीय प्लांटर्स से वी शेप का डिस्प्ले बनाते हुए गमलों में हरे-भरे आर्टिफिशियल फूल लगाए हैं। यह कोजी और बैलेंस लुक देता है, साथ ही हटकर भी लगता है। आप भी ऐसा ही कुछ अपने कमरे के लिए ट्राई कर सकती हैं।
घर को कुदरती ताजगी देने के लिए वर्टिकल गार्डन स्टाइलिंग बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसके लिए दीवार में वुडन-मेटल या फिर सेरेमिक मटेरियल बेस्ड फ्रेम प्लांटर लगाएं। यह आर्ट गैलरी की काम करेंगे। अब इनमें लटकती हुए आर्टिफिशियल वाइन -फूलों का मिक्स-मैच डिस्प्ले दिखाएं। ये बिना ज्यादा मेहनत के भी लग्जरी-प्रीमियम फील देगा।
घर में कुदरती ताजगी जैसा लुक देने के लिए आर्टिफिशियल फ्लावर हैंगिंग प्लांट सेटअप बेस्ट रहेगा। इसमें दीवार पर तीन लकड़े बलॉक से छोटे-छोटे प्लांटर लगवाएं और उसमें अलग-अलग तरह के आर्टिफिशियल पौधे जाएं। इसे आप पेंडेंट लैंप, विंटेज वॉल क्लॉक संग क्लासिक और कंटेम्परेरी बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर कौन सी साड़ी पहनें? सपना चौधरी के ये लुक्स एकदम परफेक्ट
नेचर लवर हैं लेकिन पौधे लगाना समय नहीं है तो परेशान होने की बजाय लिविंग रूम को इस तरह के वर्टिकल प्लांट वॉल से सजा सकते हैं। यहां पर डार्क ब्राउन रंग के प्लांटर्स को अलग-अलग ऊंचाई पर लगाया गया है जो ओवर लगने के साथ क्लास मेनटेन करते हैं। इनमें आप लटकने वाली बेलें, आर्टिफिशियल फूल या फिर सेक्युलेंट लगाकर कोजी लुक दे सकते हैं।
अगर घर में सीढ़ी के नीचे वाली जगह खाली पड़ी है तो आप आर्टिफिशियल पौधों की मदद से शानदार सेटअप तैयार कर सकतीहैं। यहां पर छोटे-छोटे कंक्रीट गमलों में हरे-भरे ड्यूप प्लांट लगाएं। किनारों पर अच्छी से लाइटिंग कर लुक कंप्लीट करें।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.