Balcony Makeover DIY Pond Ideas: बालकनी में बनाएं मिनी तलाब, 4 पर्सनल आसान तरीके

Published : May 20, 2026, 11:13 AM IST
Balcony Pond Ideas

सार

Balcony Pond Decor Ideas: 10x10 की बालकनी को कोजी और एस्थेटिक बनाते हुए अभी ट्राई करें 4 सुपर ईजी तालाब आइडिडायज। जानें DIY स्टेप्स, जरूरी टिप्स और कम बजट में लग्जरी लुक पाने के आसान तरीके।

बालकनी घर का ऐसा कोना है, जहां हर कोई सुकून के पल बिताना पसंद करता है। आजकल तो Aesthetic Balcony Décor Ideas से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। आप भी ज्यादा तामझाम नहीं पसंद करती हैं तो क्यों न हरे-पौधे के साथ छोटा सा तलाब बनाया जाए, जो मन को शांति तो देगा ही साथ ही कम पैसों में लग्जरी फील देगा। यहां देखें घर में पॉड बनाने के 4 आसान आइडियाज, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

प्लास्टिक टब से बनाएं तालाब

अगर पहली बार DIY & Craft ट्राई कर रहे हैं तो ये अभी तक का सबसे आसान तरीका है। सबसे पहले, बड़ा सा प्लास्टिक टब, वॉटर प्लांटर्स, छोटे पत्तर, मिनी फाउंटेन पंप, डेकोरेटिव लाइट्स इकट्ठा कर लें।

कैसे बनाएं ?

  • 10x10 बालकनी के कॉर्नर या फिर बीच में प्लास्टिक टब रखें
  • अंदर वॉटरप्रूफ शीट बिछाकर डेकोरेटिव स्टोन डालें
  • टब में पानी भरें और वॉटर प्लांट्स लगा दें
  • अब छोटा सा फाउंटेन पंप को वायर के पीछे अटैच करें
  • आखिर में फेयरी लाइट्स लगाना न भूलें

टिप- होममेड तालाबों को रॉयल दिखाने के लिए कमल के फूल या फिर वॉटर लिली का यूज करें, ये बहुत ही ज्यादा रॉयल लगते हैं।

प्लास्टिक ड्रम पाउंड

हर घर में प्लास्टिक ड्रम जरूरत होता है। अगर आप इसे इस्तेमाल नहीं करते हैं तो तालाब बनाएं। ऐसा करने के लिए जरूरत होगी, ड्रम, ब्लैक पेंट, पीबल्स, वॉटर पंप और आर्टिफिशियल ग्रास की।

कैसे बनाएं ?

  • ड्रम को आधा काटकर ब्लैक पेंट करें
  • अब अंदर पानी भरकर स्टोन डाल दें
  • अंदर की तरफ फाउंटेन पंप फिट करें
  • ऊपर से फ्लोटिंग फ्लावर या कैंडल से डेकोरेट करें
  • साथ ही किनारों पर आर्टिफिशियल घास लगाना न भूलें।

ये भी पढ़ें- PVC Pipe Jharna Designs: झरना बनाने का आसान तरीका, पीवीसी पाइप वॉटर फाउंटेन आइडियाज

वुडन बॉक्स तालाब आइढियाज

प्लास्टिक के डिब्बे से तालाब बनाना बहुत ही आसान और यूनिक है। आवश्यकता होगी, वुडन बॉक्स, थिक प्लास्टिक लाइनर, स्टोन, बैंबू स्टिक और छोटे-छोटे प्लांट्स की।

कैसे बनाएं ?

  • गहराई वाला वुडन बॉक्स लें
  • अंदर प्लास्टिक लाइनर शीट लगाएं
  • किनारों को अच्छे से टेप करें ताकि पानी लीकेज न हो
  • अब स्टोन डालकर पानी भरें
  • किनारों पर बैंबू स्टिक से डेकोरेट करें
  • साइड में छोटे-छोटे प्लांट्स शोभा बढ़ाएंगे

टेराकोटा गमले में तालाब कैसे बनाएं ?

अगर आपकी बालकनी चौड़ी नहीं है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप 18-25 इंच गहराई वाले टेराकोटा गमले में भी तलाब तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बड़ा सा गमला लें, वॉटरप्रूफ सीलेंट, वॉटर प्लांट, डेकोरेटिव जरूर लें।

कैसे बनाएं ?

  • पानी से गमला खराब न हो इसलिए वॉटरप्रूफ कोटिंग करें
  • अब इसमें पबल्स और पत्थर डालें
  • पानी भरकर फ्लोटिंग या वॉटर प्लांट्स रखें
  • फैशनेबल दिखाने के लिए स्मॉल फाउंटेन नोजल लगाएं
  • किनारों पर कैंडल्स और प्लांटर लगाकर लुक कंप्लीट करें

ये भी पढ़ें- Low Budget Plants: महंगे फर्नीचर भूल जाए ! 5 सस्ते पौधों से दें घर को लग्जरी लुक

तालाब बनाने के लिए जरूरी ट्रिप

  • अगर आप तालाब बना रहे हैं तो इसे ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आती हो
  • 20-25 दिन की बजाय हर हफ्ते पानी बदलें
  • पानी में मच्छर आ रहे हैं तो आप इसे पंप की मदद से मूविंग वॉटर में तब्दील करें
  • प्लास्टिक टब से गमले तक वॉटर फ्रूफिंग जरूर करें ताकि ये सड़े न।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Flower Vines for Summer: दीवार को धूप से बचाने वाली बेलें, हरियाली के साथ फूलों की खूबसूरती भी
LED Bulb DIY Planter: खराब एलईडी बल्ब फेंके नहीं, बनाएं 5 मिनी प्लांटर